वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल अर्थव्यवस्था से जुड़े कई बदलाव किए हैं जिनमें से एक प्रमुख है बढ़े हुए सरचार्ज को वापस लेना।
वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने कल अर्थव्यवस्था से जुड़े कई बदलाव किए हैं जिनमें से एक प्रमुख है बढ़े हुए सरचार्ज को वापस लेना। जी हां सरकार ने विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों की नाराजगी दूर कर दी है। एफपीआई की मांग को पूरा करते हुए उन पर लगाया गया बढ़ा हुआ टैक्स सरचार्ज वापस ले लिया गया है। यह घोषणा खुद वित्तमंत्री ने की है।

आपको बता दें कि इस मामले में बजट से पहले की स्थिति बहाल कर दी गई है। वर्ष 2019-20 के बजट में ज्यादा कमाई करने वालों पर ज्यादा दर से टैक्स सरचार्ज लगा दिया गया। आपको बता दें कि एफपीआई भी इस बढ़े हुए सरचार्ज के दायरे में आ गए थे।
इस बारे में सीतारमण ने कहा कि इक्विटी शेयरों के ट्रांसफर से होने वाले लॉन्ग और शॉर्ट टर्म कैपिटल गेंस पर सरचार्ज को वापस ले लिया गया है। उन्होंने बताया कि बजट से पहले की स्थिति को फिर कायम कर दिया गया है। यह कदम पूंजी बाजार में निवेश को प्रोत्साहन देने के लिए उठाया गया है। बता दें कि बजट में एफपीआई पर सरचार्ज बढ़ाने की घोषणा से शेयर बाजार डगमगा गए थे।
बजट में उच्च आय अर्जित करने वालों पर अधिभार बढ़ाने की घोषणा के बाद दो से पांच करोड़ रुपये की कर योग्य आय पर इनकम टैक्स की प्रभावी दर 35.88 प्रतिशत से बढ़कर 39 प्रतिशत पर पहुंच गई। इसी तरह पांच करोड़ रुपये से अधिक की आय पर यह 42.7 प्रतिशत तक पहुंच गया।
इससे पहले इसी महीने पूंजी बाजार के भागीदारों और विदेशी संस्थागत निवेशकों ने वित्त मंत्री को अपनी मांगों के समर्थन में मांग पत्र सौंपा था। इसमें एफपीआई से सरचार्ज वापस लेने और डिविडेंड डिस्ट्रीब्यूशन टैक्स (डीडीटी) की समीक्षा की मांग की गई थी।
वित्तमंत्री सीतारमण ने कहा कि स्टार्टअप्स और उनके निवेशकों की दिक्कतों को दूर करने के लिए उनके लिए एंजल कर के प्रावधान को भी वापस लेने का फैसला किया गया है। उन्होंने कहा कि केंद्रीय प्रत्यक्ष कर बोर्ड (सीबीडीटी) के सदस्य के तहत स्टार्टअप्स की समस्याओं के समाधान के लिए एक प्रकोष्ठ बनाया जाएगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
