अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज की इकोनोमिक रिसर्च ब्रांच ने भारत समेत एशिया के सभी प्रमुख देशों में मंदी के आने के स्पष्ट संकेत दिए हैं।
अंतरराष्ट्रीय रेटिंग एजेंसी मूडीज की इकोनोमिक रिसर्च ब्रांच ने भारत समेत एशिया के सभी प्रमुख देशों में मंदी के आने के स्पष्ट संकेत दिए हैं। चालू कैलेंडर वर्ष (2019) के दौरान भारत के जीडीपी ग्रोथ पूर्वानुमान को 6.8 परसेंट से 6.2 परसेंट कर दिया गया है। इसके बाद के वर्ष 2020 में ग्रोथ रेट का फिर से 6.7 परसेंट पर पहुंचने की बात कही गई है।

मूडीज के अनुसार 2017 में भारतीय अर्थव्यवस्था में 6.9 प्रतिशत और 2018 में 7.4 प्रतिशत का विस्तार हुआ था। जनवरी-मार्च तिमाही में जीडीपी वृद्धि दर पांच साल के निचले स्तर 5.8 प्रतिशत पर पहुंच गई थी और सरकार 30 अगस्त को पहली तिमाही (अप्रैल-जून) की वृद्धि की घोषणा करने के लिए तैयार है।
मूडीज की बात से यह भी साफ है कि यह मंदी वैश्विक स्तर की है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने भी शुक्रवार को कहा कि दुनिया की अधिकांश इकोनॉमी की रफ्तार धीमी है। घरेलू रेटिंग एजेंसी इकरा ने अलग रिपोर्ट जारी करते हुए कहा कि वर्ष 2019-20 की पहली तिमाही में देश का जीडीपी ग्रोथ रेट 6 परसेंट रहेगा। जबकि पिछले वित्त वर्ष समान अवधि के दौरान जीडीपी की ग्रोथ रेट आठ परसेंट रही थी।
मूडीज ने भारत का ग्रोथ रेट सुस्त होने की जो भी वजह बताई है वो कोई बहुत अचंभित करने वाली नहीं है। अधिकांश एजेंसियां रूरल इकोनॉमी में मांग में कमी का होने, पर्याप्त वित्त सुविधा नहीं मिलने और रोजगार के अवसरों में कमी होने जैसी वजहों को ही जिम्मेदार ठहरा रही हैं। मूडीज ने शुक्रवार को एशिया के 16 देशों पर अपनी रिपोर्ट दी है और इन सभी देशों के अनुमानित ग्रोथ रेट में कटौती की है।
अमेरिका और चीन में चल रहे ट्रेड वार और ग्लोबल मार्केट में मांग कम होने से एशियाई देशों के निर्यात पर असर पड़ रहा है और इससे पूरी इकोनॉमी प्रभावित हो रही है। भारत के बारे में इसमें कहा गया है कि वैसे तो यहां की इकोनॉमी बाहरी कारकों पर बहुत आधारित नहीं है, लेकिन एक साथ कई घरेलू मुद्दों और गैर बैंकिंग वित्तीय कंपनियों (एनबीएफसी) की कमजोरी से हालात बिगड़ रहे हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
