अरुण जेटली तबीयत में खराबी की वजह से 9 अगस्त को एम्स में भर्ती हुए थे। आज 12 बजकर 7 मिनट पर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है।
पूर्व वितमंत्री अरुण जेटली का आज दिल्ली के एम्स में निधन हो गया है। अरुण जेटली तबीयत में खराबी की वजह से 9 अगस्त को एम्स में भर्ती हुए थे। आज 12 बजकर 7 मिनट पर इलाज के दौरान उनका निधन हो गया है। पूर्व वित्तमंत्री के निधन पर पूरा देश शोकमय है। इस दौरान कांग्रेस, रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और ममता बनर्जी ने दुख प्रकट किया है।

तो वहीं गृह मंत्री अमितशाह अरुण जेटली की खबर सुनकर हैदराबाद से लौटकर दिल्ली वापस आए। इस मामले में प्रधानमंत्री मोदी को भी जानकारी प्रदान कर दी गई है जो इस समय फ्रांस में हैं। उपराष्ट्रपति वेंकैया नायडू भी आंध्रप्रदेश के दौरे को बीच में रद्दे करके दिल्ली आ रहे हैं।
आपको बता दें कि अरुण जेटली ने 1980 में बीजेपी को ज्वॉइन किया था। वह एक कर्मठ नेता थे। उन्होंने जीएसटी और नोटबंदी जैसे बड़े फैसले लिए। उन्होंने बीजेपी सरकार के लिए एक ऑलराउंडर का रोल निभाया था। वह एक अच्छे वकील, अकाउंटेंट, बीजेपी मीडिया एडवाइजर भी थे।आपको बता दें कि अरुण जेटली पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे हैं। उन्हें सॉफ्ट टिशू कैंसर नाम की बीमारी है। किडनी संबंधी इस बीमारी के बाद पिछले साल मई में अरुण जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। किडनी की बीमारी के साथ ही कैंसर होने से उनकी हालत खराब हो गई है। सॉफ्ट टिशू कैंसर के इलाज के लिए वे इसी साल जनवरी में अमेरिका भी गए थे।
जेटली पिछली मोदी सरकार में वित्त मंत्री थे, वे कुछ दिनों तक रक्षा मंत्री भी रहे थे, लेकिन इस बार सेहत संबंधी दिक्कतों की वजह से वह सरकार में शामिल नहीं थे। उन्होंने खुद पत्र लिखकर कहा था कि सेहत समस्या की वजह से वह किसी भी तरह की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं।
अरुण जेटली का जन्म 28 दिसंबर, 1952 को दिल्ली में हुआ था। उनके पिता पेश से वकील थे। उन्होंने कॉमर्स से बीकॉम किया था और दिल्ली यूनिवर्सिटी से लॉ किया था। वह अखिल भारतीय विद्यार्थी परषिद के नेता थे और डीयू में पढ़ाई के दौरान स्टूडेंट यूनियन के अध्यक्ष भी बने थे। अरुण जेटली के निधन के पूरे देश से लोगों ने शोक जताया। ट्वीटर के माध्यम से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि जेटली ने अपने कार्यकाल के दौरान कई प्रभार संभाले, जिसका भारतीय अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान रहा, वो वित्तमंत्री होने के साथ-साथ मेरे बहुत ही अच्छे दोस्त थे। तो वहीं गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि 2014 से 2019 तक वित्तमंत्री की कमान संभालते हुए गरीबों के कल्याण के लिए कई बड़े कदम उठाए जिनका देश की अर्थव्यवस्था को बढ़ाने में मुख्य योगदान रहा।
तो वहीं लता मंगेशकर ने अपने ट्वीट में कहा कि जेटली जी का निधन एक दुखद खबर है वह एक डायनमिक लीडर और दयालु व्यक्ति थे।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
