आज फिर बढ़ा सोना और चांदी की कीमत तेज रही। आज शुक्रवार को लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है।
नई दिल्ली: आज फिर बढ़ा सोना और चांदी की कीमत तेज रही। आज शुक्रवार को लगातार चौथे दिन सोने की कीमतों में बढ़ोतरी दर्ज हुई है। ऑल इंडिया एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में सोने में आज 25 रुपये की तेजी आई, जिससे इसका भाव 38,995 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया है। यह सोने का नया उच्चतम स्तर है। एसोसिएशन के अनुसार, रुपये में कमजोरी के चलते सोने के भाव में यह तेजी आई। सोने की कीमतें बीते मंगलवार से ही हर रोज एक नया उच्चतम स्तर छू रही हैं। उधर, चांदी अपने पुराने भाव 45,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर ही बनी हुई है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो न्यूयॉर्क में सोना 1,496.30 डॉलर प्रति औंस और चांदी 17.11 डॉलर प्रति औंस पर रही।

बता दें कि ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 25 रुपये की तेजी के साथ 38,995 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 5 रुपये की तेजी के साथ 38,825 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत 28,800 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए क्लिक करें
वहीं चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव में आज शुक्रवार को 45,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 99 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और इसका भाव 43,666 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 91,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 92,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज के दोनों कीमती धातुओं के दाम
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम = 38,995 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम = 38,825 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम = 45,100 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम= 43,666 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा = 91,000 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा = 92,000 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम = 28,800 रुपये
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
