टमाटर और प्याज की कीमतें एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
नई दिल्ली: टमाटर और प्याज की कीमतें एक बार फिर से बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। देश के कई हिस्सों में भारी बरसात की वजह से आपूर्ति प्रभावित होने के कारण इस सप्ताह पंजाब और हरियाणा में टमाटर और प्याज के दाम दोगुना होकर क्रमश: 80 रुपये और 50 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गये। व्यापारियों ने यह जानकारी दी है। इन दो राज्यों के साथ साथ पड़ोसी राज्य हिमाचल प्रदेश में भारी बरसात के कारण फसलों को काफी नुकसान हुआ है। मटर, फूलगोभी और फलियों (बीन्स) जैसी अन्य प्रमुख सब्जियों की कीमतों में भी भारी वृद्धि हुई है। इस तरह की हालात रही तो, कीमतों में और भी ज्यादा बढ़ोतरी होने की आशंका रहेगी।

सैकड़ों एकड़ खेत बाढ़ के कारण डूबे
आपको बता दें कि पंजाब और हरियाणा तथा उनकी राजधानी चंडीगढ़ में प्याज का खुदरा दाम 50 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गया है। वहीं कुछ व्यापारियों ने बृहस्पतिवार को कहा हैं कि सिर्फ एक हफ्ते पहले, प्याज 20-25 रुपये प्रति किलो बिक रहा था और अब कीमतें दोगुनी हो गई हैं। महाराष्ट्र, जहां से बहुतायत मात्रा में प्याज की आपूर्ति होती है, वहां से देश के उत्तरी भागों में प्याज की आपूर्ति में कमी आई है। पंजाब और हरियाणा के कुछ हिस्सों में हाल ही में बाढ़ आई है। इससे सैकड़ों एकड़ फसल वाले खेतों को जलमग्न होते देखा गया।
सभी सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी
वहीं दूसरी तरफ व्यापारियों ने कहा कि टमाटर के दाम 40 रुपये से बढ़कर 80 रुपये प्रति किलो, मटर 90 रुपये किलो से बढकर 120 रुपये किलो, फूलगोभी 60-70 रुपये से बढ़कर 100 रुपये किलो, फली की कीमत 50 रुपये किलो से बढ़कर 90 रुपये किलो हो गई। उन्होंने कहा कि लौकी पहले 40 रुपये किलो थी जो बढ़कर 50 रुपये किलो हो गई। जबकि गाजर का भाव 40 रुपये से बढ़कर 60 रुपये किलो हो गया। भिंडी की कीमत पहले के 40 रुपये की जगह अब 60 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई। कुल मिलाकर देखा जाएं तो सभी सब्जियों की कीमतों में बढ़ोतरी देखने को मिल रही है।
More From GoodReturns

Gold Price Today: 29 मार्च को सोना सस्ता हुआ या महंगा? खरीदने से पहले जानें आज का ताजा भाव

Silver Price Today: 28 मार्च को चांदी की कीमतों में उछाल, जानिए प्रति किलो कितना महंगा हुआ चांदी का भाव

Gold Rate Today: 30 मार्च को सोने की कीमतों में आई बड़ी गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

Gold Rate Today: 1 अप्रैल को सोने की कीमतों में आई जबरदस्त तेजी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 2 अप्रैल को चांदी की कीमतों में भारी गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट

Silver Price Today: 31 मार्च को चांदी की कीमतों में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का रेट क्या है?

Silver Price Today: 30 मार्च को चांदी का भाव सस्ता हुआ या महंगा? जानें प्रति किलो चांदी का रेट

Gold Rate Today: 2 अप्रैल को भी सोने की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए 24k, 22k,18k गोल्ड रेट क्या है?

Silver Price Today: 1 अप्रैल को चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव

Gold Rate Today: महीने के आखिरी दिन 31 मार्च को सोने की कीमतों में बड़ा बदलाव! जानिए 24k, 22k गोल्ड रेट

आज का Financial Raashifal: 28 मार्च, 2026 - आज ही समय पर अवसर और स्थिर लाभ प्राप्त करें



Click it and Unblock the Notifications