नई दिल्ली। मोदी सरकार बाजार में सस्ता इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लांच करने की योजना पर काम कर रही है। उम्मीद है कि सस्ता इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर जल्द ही बाजार में आ जाएगा। जानकारी के अनुसार यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर 1 लाख रुपये के आसपास का होगा और इसमें कई सारे फीचर होंगे। आशा है कि इसका पहला ट्रायल पश्चिम बंगाल स्थित दुर्गापुर में किया जाए।
कहां विकसित हो रहा है यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर
यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च, सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट में तैयार किया जा रहा है। जानकारी के अनुसार इसकी इसकी कीमत 1 लाख रुपये के आसपास होगी। इस सरकारी रिसर्च और डेवलपमेंट संस्थान में 1 साल अंदर ही पश्चिम बंगाल स्थित दुर्गापुर फैसिलिटी में इसका ट्रायल शुरू करने की तैयारी है।

प्रोडक्शन कॉस्ट आएगा एक लाख रुपए प्रति यूनिट
काउंसिल ऑफ साइंटिफिक एंड इंडस्ट्रियल रिसर्च, सेंट्रल मैकेनिकल इंजीनियरिंग रिसर्च इंस्टीट्यूट के निदेशक के अनुसार, 10 हॉर्सपॉवर की क्षमता का इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर बनाने का काम चल रहा है। यह इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर लीथियम बैटरी से चलेगा। 1 बार में पूरी तरह चार्ज होने के बाद इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर 1 घंटे तक चलाया जा सकेगा। उनके अनुसार कोशिश है कि यह टैक्ट्रर हल्का हो और इसमें कई खूबियां हों। उनके मुताबिक, इस इलेक्ट्रिक ट्रैक्टर की उत्पादन लागत 1 लाख रुपये प्रति ट्रैक्टर तक आ सकती है।
खेतों में सोलर चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना
संस्थान के निदेशक के अनुसार इस ट्रैक्टर के विकास में 30 लाख रुपये का निवेश किया जा रहा है। संसथान इसी के साथ ट्रैक्टर्स को चार्ज करने के लिए खेतों में सोलर चार्जिंग स्टेशन लगाने की योजना पर भी काम कर रहा है। अगर ऐसा हआ तो किसान बिना रुके लगातार खेतों में काम कर सकेगा।
पहले भी कई आविष्कार कर चुका है संस्थान
यह संस्थान इससे पहले फसल कटाई के बाद उत्पादन की धुलाई, कटाई और उसे सुखाने के लिए भी तकनीक तैयार कर चुका है। इस तकनीक को पूर्वोत्तर के राज्यों में इस्तेमाल किया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : फ्री में LED टीवी और सेट टॉप बॉक्स चाहिए, तो ऐसे कराएं रजिस्ट्रेशन
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
