सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है मानों जैसे कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही है। दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है।
नई दिल्ली: सोने की कीमतों में लगातार तेजी देखने को मिल रही है मानों जैसे कीमतें थमने का नाम नहीं ले रही है। दूसरी तरफ चांदी की कीमतों में तेजी देखी जा रही है। सोने की कीमतों में तेजी रुकने का नाम नहीं ले रही है। आज सोने की कीमतें एक नए स्तर पर पहुंचकर 39,000 के करीब आ गयी हैं। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज गुरुवार को सोने में 150 रुपये की तेजी आई है, जिससे सोने की कीमत 38,970 के रिकॉर्ड स्तर पर पहुंच गई है। वहीं, चांदी में भी आज 60 रुपये की तेजी आई है, जिससे चांदी की कीमत 45,100 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई है।

हालांकि एसोसिएशन के अनुसार, कमजोर इक्विटी मार्केट के चलते सोना इन दिनों निवेशकों के लिए सबसे मुफीद बना हुआ है। एसोसिएशन के अनुसार, औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली के चलते चांदी की कीमत में यह तेजी आई है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,498.80 डॉलर प्रति औंस पर और चांदी 17.09 डॉ़लर प्रति औंस पर रही।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 150 रुपये की तेजी के साथ 38,970 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना 170 रुपये की तेजी के साथ 38,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत 28,820 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही।
वहीं दूसरी ओर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव में आज गुरुवार को 60 रुपये की तेजी आई, जिससे इसका भाव 45,100 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 133 रुपये की तेजी दर्ज हुई और इसका भाव 43,765 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 91,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 92,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के कीमत जानें यहां
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम= 38,970 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम = 38,820 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम = 45,100 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम= 43,765 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा =91,000 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा= 92,000 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम= 28,800 रुपये
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
