भारत का पहला स्टार्टअप आईपीओ प्राइमरी मार्केट में शुक्रवार को निवेश के लिए खुलने वाला है।
भारत का पहला स्टार्टअप आईपीओ प्राइमरी मार्केट में शुक्रवार को निवेश के लिए खुलने वाला है। इस आईपीओ कंपनी का नाम अल्फाटेक टेकसिस है, कंपनी का मुख्यालय पुणे में है और सॉफ्टवेयर परामर्श व्यवसाय में सक्रिय है।

आपको बता दें कि कंपनी ने अपने शेयर के लिए 84 रुपये का इश्यू प्राइस रखा है। एक निवेशक को IPO में कम से कम 1,600 शेयरों की बोली लगानी होगी। इस तरह एक निवेशक को 1,33,400 रुपये का निवेश करना होगा। कंपनी ने 7.36 लाख शेयर पेश किए हैं, जिसके जरिए यह कुल 6.18 करोड़ रुपये जुटाएगी।
इस समय अल्फालॉजिक टेकसिस मोबाइल एप डेवेलपमेंट, वेब एप्लिकेशन डेवेलेमेंट, बिजनेस इंटेलिजेंस और डेटा एनालिटिक्स बाजार में सक्रिय है। कंपनी पूर्व में अमेरिकी सरकार, मर्क इंडिया, पेबैक कार्ड के साथ-साथ भारत, ऑस्ट्रेलिया, अमेरिका और यूके की कई कंपनियों को अपनी सेवाएं दे चुकी है।
साथ ही इसकी सूचीबद्ध प्रतिद्वंदियों में जेल्पमॉक डिजाइन शामिल हैं, जो इसी साल फरवरी में लिस्ट हुई थी, लेकिन निवेशकों को निराश किया गया था। इंफो बीन्स टेक्नोलॉजीज और इंडस्ट्रीज कंपोजिट भी इसके सूचीबद्ध प्रतिद्वंदी हैं। ये दोनों कंपनियां MSME प्लेटफॉर्म पर हैं और अल्फालॉजिक भी इसी का हिस्सा बनेगी।
तो वहीं वित्त वर्ष 2018-19 की बैलेंस शीट के अनुसार, आईपीओ से पूर्व कंपनी की नेटवर्थ 2.22 करोड़ रुपये है। कंपनी पर कुल 1.21 करोड़ रुपये का कर्ज है। हालिया, समय में कंपनी का नकदी प्रवाह नकारात्मक रहा है।
आपको बता दें कि वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी का शुद्ध प्रॉफिट दोगुना से अधिक बढ़ा, जिसकी बूते यह बीते चार वर्षों में 40 प्रतिशत का वार्षिक ग्रोथ दर्ज करने में सफल रही है। कंपनी मध्य पूर्व, उत्तर अफ्रीका, यूरोप और लैटिन अमेरिका में अपना कारोबार बढ़ाना चाहती है।
इस पर कंपनी के प्रबंधक निदेशक का कहना है कि कंपनी के ग्राहकों की संख्या और अपने लिए बेहतर अवसर तलाशने की राह में जुटी है। वित्त वर्ष 2018-19 में कंपनी ने $ 137 अरब का डिजिटल रेवेन्यू दर्ज किया था। बता दें कि भारत में आईटी सेक्टर काफी बड़ा है और यहां की लागत दुनिया के मुकाबले काफी कम है।
More From GoodReturns

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
