अभी तक सिर्फ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों के लिए 59 मिनट में लोन मिलता था लेकिन अब होम और ऑटो लोन जैसे रिटेल लोन को भी 'पीएसबी लोंस इन 59 मिनट्स पोर्टल' पर डालने की तैयारी कर रहे हैं।
अभी तक सिर्फ सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (MSME) के लिए 59 मिनट में लोन मिलता था लेकिन अब होम और ऑटो लोन जैसे रिटेल लोन को भी 'पीएसबी लोंस इन 59 मिनट्स पोर्टल' पर डालने की तैयारी कर रहे हैं। बता दें कि अभी यह पोर्टल सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्योगों को सिर्फ 59 मिनट में एक करोड़ रुपये तक के लोन के लिए सैद्धांतिक अनुदान देता है। हालांकि भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई), यूनियन बैंक ऑफ इंडिया और कॉरपोरेशन बैंक जैसे कुछ बैंकों ने इस पोर्टल पर सैद्धांतिक मंजूरी के लिए लोन की सीमा को बढ़ाकर पांच करोड़ रुपये तक करने का फैसला किया है।

इस बारे में सरकारी बैंक के एक अधिकारी ने कहा कि यदि ये खुदरा लोन उत्पाद इस प्लेटफॉर्म पर डाले जाते हैं, तो बैंकों का खुदरा कारोबार बढ़ जाता है और इस पर होने वाले खर्च में भी कमी आ जाती है। मनी भास्कर की रिर्पोट के अनुसार बैंक ऑफ इंडिया के महाप्रबंधक सलिल कुमार स्वैन ने कहा कि उनका बैंक आने वाले समय में घर और औटो लोन को इस पोर्टल पर सैद्धांतिक मंजूरी के लिए डालने की तैयारी कर रहा है।
तो वहीं इंडियन ओवरसीज बैंक (आईओबी) भी खुदरा लोन को इस पोर्टल पर पेश करना चाहता है। बैंक ने कहा कि ग्राहकों की अच्छी प्रतिक्रिया को देखते हुए वह इस पोर्टल के जरिये पांच करोड़ रुपये तक के लोन को सैद्धांतिक मंजूरी देने की तैयारी कर रहा है। आने वाले समय में बैंक होम और पर्सनल लोन भी इस प्लेटफॉर्म पर पेश करेगा।
बता दें कि इस प्लेट प्रदर्शन के जरिये एमएसएमई क्षेत्र की कोई कंपनी महज 59 मिनट में लोन की योग्यता का पत्र और सैद्धांतिक मंजूरी हासिल कर लेता है। इसके बाद वह अपनी पसंद का बैंक चुनता है। मंजूरी पत्र मिलने के बाद सात से आठ कार्य दिवसों में लोन जारी कर दिया जाता है।
आपको बता दें कि यह पोर्टल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने नवंबर 2018 को लॉन्च किया था। इसके जरिये एमएसएमई के लिए ऋण की उपलब्धता को आसान और पारदर्शी बनाने की कल्पना की गई थी। पोर्टल ने लॉन्च किए जाने के बाद महज चार महीने में ग्राहकों को 35,000 करोड़ रुपये का लोन दिलाया।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications