मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम मल्टी पर्पज व्हीकल (एमपीवी) XL6 को आज लॉन्च कर दिया। आपको बता दें कि इसकी कीमत कीमत 9.79 लाख से शुरू है।
नई दिल्ली: मारुति सुजुकी ने अपनी प्रीमियम मल्टी पर्पज व्हीकल (एमपीवी) XL6 को आज लॉन्च कर दिया। आपको बता दें कि इसकी कीमत कीमत 9.79 लाख से शुरू है। छह सीट वाली इस कार की बुकिंग पहले ही शुरू हो चुकी है। कार में बीएस6 पॉवर्ड K15 पेट्रोल इंजन मिलेगा। पेट्रोल वर्जन की यह कार स्मार्ट हाईब्रिड टेक्नोलॉजी से भी लैस है। 90 हजार रु सस्ते में मिल रही इस कंपनी की कारें, जल्दी उठाएं फायदा ये भी पढ़ें

हाई स्पीड अलर्ट के साथ सेफ्टी के सभी फीचर्स
बता दें कि ग्राहकों को कार में मैनुअल और ऑटोमेटिक ट्रांसमिशन गियरबॉक्स का विकल्प मिलेगा। बीएस-6 तकनीक वाली इस कार में एलईडी हेड लैंप के साथ स्पेसिएस केबिन भी दिया गया है। वहीं इस कार की बिक्री नेक्सा पर की जाएगी। इस कार को प्रीमियम सेगमेंट को ध्यान में रखकर लांच किया गया है। मैनुअल एवं ऑटोमेटिक दोनों प्रकार की सुविधा इस कार में दी गई है। अच्छी बात तो यह है कि सेफ्टी का पूरा ध्यान रखा गया है। एक्सएल6 में हाई स्पीड अलर्ट के साथ सेफ्टी के सभी फीचर्स दिए गए हैं।
चार वेरिएंट्स की कीमत (एक्स शोरूम प्राइस)
- जेटा एमटी: 9,79,689 रुपए
- अल्फा एमटी: 10,36,189 रुपए
- जेटा एटी: 10,89,689 रुपए
- अल्फा एटी: 11,46,189 रुपए
इस तरह करें बुक
- सबसे पहले कार की बुकिंग के लिए आपको www.nexaexperience.com पर लॉग-इन करना होगा।
- उसके अलावा 18002006392 पर डॉयल करके भी कार के बार में सारी डिटेल ले सकेंगे
- देशभर के किसी भी नेक्सा शोरुम से भी XL6 को बुक कर सकते हैं।
- 11 हजार रुपए के शुरूआती पेमेंट से XL6 को बुक किया जा सकता है।
कस्टमर की डिमांड से मैच करता प्रोडक्ट
जानकारी दें कि कंपनी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर शशांक श्रीवास्तव (मार्केटिंग एंड सेल्स) ने कहा कि मारुति सुजुकी हमेशा ऐसा प्रोडक्ट को लेकर आती है, जो कस्टमर की डिमांड को मैच करते हैं। XL6 एक सिक्स सीटर प्रीमियम एमपीवी है। यह कार 5वीं पीढ़ी की HEARTECT प्लेटफॉर्म पर बनाई गई है।
ये है फीचर्स
- डुअल एयरबैग
- एबीएस (एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम)
- ईबीडी (इलेक्ट्रानिक ब्रेक फोर्स डिस्ट्रीब्यूशन)
- फ्रंट सीटबेल्ट के साथ प्री टेंशनर एंड फोर्स लिमिटर
- ISOFIX
- हिल होल्ड असिस्ट
- इलेक्ट्रानिक स्टेबिलिटी प्रोग्राम
- हाई स्पीड वार्निंग अलर्ट
- ड्राइवर एंड को ड्राइवर सीट बेल्ट रिमाइंडर
- रिवर्स पार्किंग सेंसर
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
