आज फिर बुधवार को उच्चतम स्तर पर पहुंची सोने की कीमत दूसरी ओर चांदी में जबरदस्त तेजी रही।
नई दिल्ली: आज फिर बुधवार को उच्चतम स्तर पर पहुंची सोने की कीमत दूसरी ओर चांदी में जबरदस्त तेजी रही। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, आज बुधवार को सोने की कीमत 50 रुपये की बढ़त पाकर नई ऊंचाई पर पहुंच गयी है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में आज सोने का भाव 38,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी में आज 1,140 रुपये की भारी तेजी आई, जिससे इसका भाव 45,040 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। जबकि कल मंगलवार को सोने में 200 रुपये की तेजी आई, जिससे इसका दाम 38,770 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।हालांकि, चांदी में आज 1,100 रुपये की भारी गिरावट आई। इस गिरावट से चांदी का भाव 43,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है।

वहीं एसोसिएशन के अनुसार, ज्वैलर्स द्वारा लगातार लिवाली किये जाने से दाम में बढ़ोतरी हो रही है।
कारोबारियों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली में तेजी आने से चांदी के भाव में यह तेजी देखने को मिली है। वैश्विक बाजार की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,499.20 डॉलर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, चांदी का भाव न्यूयॉर्क में 17.08 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 50 रुपये की तेजी के साथ 38,820 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 50 रुपये की ही तेजी के साथ 38,650 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत 200 रुपये की तेजी के साथ 28,800 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गई।
उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव में आज बुधवार को 1,140 रुपये की तेजी आई, जिससे इसका भाव 45,040 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 210 रुपये की तेजी दर्ज हुई और इसका भाव 43,632 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 2,000 रुपये की तेजी के साथ 91,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत भी 2,000 रुपये की तेजी के साथ 92,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गई।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दोनों कीमती धातुओं की कीमत जानें
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम=38,820 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम = 38,650 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम = 45,040 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम= 43,630 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा =91,000 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा=92,000 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम = 28,800 रुपये
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
