केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों को बड़ा तोहफा देते हुए उनकी पेंशन में रिवीजन करने का फैसला किया है।
आपको कल की खबर में बताए थे कि भारतीय जवानों की रिटायरमेंट की उम्र कितनी बढ़ गई है। अब आज यहां पर हम जवानों के पेंशन के बारे में बात कर रहे हैं। केंद्र सरकार ने पूर्व सैनिकों को बड़ा तोहफा देते हुए उनकी पेंशन में रिवीजन करने का फैसला किया है। बता दें कि सरकार के इस फैसले से साल 2006 से पहले रिटायर होने वाले जवानों और अफसरों की पेंशन बढ़ जाएगी। ये वे पेंशनर हैं, जो 5वें वेतन आयोग में 6500- 10500 रुपए पे स्केल के तहत पेंशन पा रहे थे। यह रिवीजन 1 जनवरी 2016 से माना जाएगा। तो वहीं केंद्रीय और राज्य कर्मचारियों के लिए सातवां वेतन आयोग भी इसी तारीख से लागू है।
जी बिजनेस न्यूज पोर्टल की रिर्पोट के अनुसार ऑल इंडिया ऑडिट एण्ड अकाउंट्स एसोसिएशन के असिस्टेंट सेक्रेटरी जनरल हरीशंकर तिवारी ने बताया कि इससे पेंशनरों को ज्यादा फायदा होगा। जिनकी रिटायरमेंट के दौरान सैलरी 17 हजार रुपए महीने से कम थी।
जुलाई 2019 में जारी हुआ था आदेश
मोदी सरकार के पर्सनल डिपार्टमेंट ने जुलाई 2019 में यह आदेश जारी किया था। इसके बाद प्रयागराज स्थित प्रिंसिपल कंट्रोलर ऑफ डिफेंस अकाउंट्स (पेंशन) ने इसे डिफेंस डिपार्टमेंट में लागू करने को कहा है। जी बिजनेस पोर्टल में आगे बताया है कि इस रिवीजन में पेंशन के साथ परिवार भी शामिल है। इसमें 4600 रुपए की ग्रेड पे को करस्पॉडिंग ग्रेड पे माना गया है। यह संशोधन उन पेंशनरों के लिए है, जो 5 वें वेतन आयोग की सैलरी में रिटायर हुए हैं।
कार्मिक विभाग ने जारी की है तालिका या टेबल
कार्मिक विभाग ने संशोधित पेंशन का कॉनकार्डेंस टेबल भी जारी किया था। टेबल में बताया गया है कि छठे वेतनमान में पेंशन/ फैमिली पेंशन के लिए निर्धारित ग्रेड पे 4200 रुपए था। इसमें वृद्धि की गई है। साथ ही रिवाइज्ड पेंशन भी दी गई है। प्रयागराज स्थित प्रिंसिपल कंट्रोलर ऑफ डिफेंस अकाउंट्स (पेंशन) ने सेना के सभी विंग को निर्देश दिया है कि वे 1 जनवरी 2016 से इस संशोधन को अपने यहां लागू करें।
तालिका में है ये सब
आपको बता दें कि तालिका संख्या 24 में रिटायरमेंट के वक्त का पे स्केल दर्ज है। इसमें 1 जनवरी 1986 से 31 दिसंबर 1995 तक पे स्केल 2000-60-2300-75-3200 रुपए था। इसके बाद 1 जनवरी 1996 से 31 दिसंबर 2005 तक पे स्केल 6500-200-10500 रुपये था। इसके उपरांत 1 जनवरी 2006 से 31 दिसंबर 2015 तक पे स्केल 9300-34800 जीपी 4600 रुपए हो गया। 1 जनवरी 2016 के बाद लेवल 7 (44900 रुपये से 142400 रुपये) हो गया।
तालिका नंबर 25
तो वहीं टेबल या तालिका नंबर 25 में रिटायरमेंट के दौरान पे स्केल का ब्योरा भी दिया गया है। इसमें 1 जनवरी 1986 से 31 दिसंबर 1995 तक पे स्केल 2000-60-2300-75-3200-100-3500 रुपए था। इसके बाद 1 जनवरी 1996 से 31 दिसंबर 2005 तक पे स्केल 6500-200-10500 रुपए ही था।
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications