सोने की कीमत कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को आज फिर सोने की कीमत में इजाफा देखा गया, जबकि चांदी में गिरावट रही।
नई दिल्ली: सोने की कीमत कम होने का नाम नहीं ले रही है। मंगलवार को आज फिर सोने की कीमत में इजाफा देखा गया, जबकि चांदी में गिरावट रही। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, आज मंगलवार को सोना एक बार फिर सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। आज सोने में 200 रुपये की तेजी आई, जिससे इसका दाम 38,770 की रिकॉर्ड ऊंचाई पर पहुंच गया।हालांकि, चांदी में आज 1,100 रुपये की भारी गिरावट आई। इस गिरावट से चांदी का भाव 43,900 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। जबकि कल सोने के भाव में 100 रुपये की गिरावट आई, जिससे इसका भाव 38,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं, चांदी में भी आज 50 रुपये की गिरावट आई, जिससे इसका भाव 45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। कारोबारियों के अनुसार, ज्वैलर्स की लिवाली के कारण भाव में यह तेजी आई है।

औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली घटने से चांदी के भाव में यह गिरावट देखी गई है। उधर वैश्विक बाजार में आज सोना गिरावट के साथ 1,496 डॉलर प्रति औंस पर रहा और चांदी भी गिरावट के साथ 16.93 डॉलर प्रति औंस पर रही।
ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 200 रुपये की तेजी के साथ 38,770 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 200 रुपये की ही तेजी के साथ 38,600 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत 200 रुपये गिरकर 28,600 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गई। इससे पहले सोने में पुराना सर्वकालिक उच्चतम स्तर शनिवार को था, तब इसका भाव 38,670 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा था।
भारत में आज सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव में आज मंगलवार को 1,100 रुपये की गिरावट आई, जिससे इसका भाव 43,900 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 113 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और इसका भाव 43,422 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 2,000 रुपये की गिरावट के साथ 89,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत भी 2,000 रुपये की गिरावट के साथ 90,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गई।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
