कई दिनों के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है।
नई दिल्ली: कई दिनों के बाद आज सोने और चांदी की कीमतों में गिरावट देखने को मिली है। सोमवार को ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने के भाव में 100 रुपये की गिरावट आई, जिससे इसका भाव 38,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। जबकि दूसरी ओर वहीं, चांदी में भी आज 50 रुपये की गिरावट आई, जिससे इसका भाव 45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। बता दें कि एसोसिएशन के अनुसार, कमजोर वैश्विक रुख और ज्वैलर्स की लिवाली घटने से भाव में यह गिरावट देखी गई है। गौरतलब है कि शनिवार को सोना सर्वकालिक उच्चतम स्तर 38,670 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।

वैश्विक स्तर पर सोना की कीमत
कारोबारियों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली कम होने से भाव में यह गिरावट देखी गई है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना गिरावट के साथ 1,499 डॉलर प्रति औंस पर आ गया है। उधर चांदी भी आज गिरावट के साथ 17.00 डॉलर प्रति औंस पर रही है।
भारत में आज के सोना की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 38,570 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये की ही गिरावट के साथ 38,400 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत 28,800 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही।
चांदी में 50 रुपये की गिरावट
जबकि चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव में आज सोमवार को 50 रुपये की गिरावट आई, जिससे इसका भाव 45,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया है। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 289 रुपये की गिरावट दर्ज हुई और इसका भाव 43,535 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 91,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 92,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर स्थिर रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम- 38,570 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम - 38,400 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम - 45,000 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम - 43,535 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा - 91,000 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा- 92,000 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम- 28,800 रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
