आपका भी खाता अगर एक्सिस बैंक में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। एक्सिस बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए खुशखबरी दी है।
नई दिल्ली: आपका भी खाता अगर एक्सिस बैंक में है तो आपके लिए अच्छी खबर है। एक्सिस बैंक ने अपने ग्राहकों के लिए खुशखबरी दी है। जी हां देश के तीसरे सबसे बड़े प्राइवेट बैंक एक्सिस बैंक ने अपने मार्जिनल कॉस्ट ऑफ लेंडिंग रेट्स (एमसीएलआर) में कटौती की है। बैंक ने अपने एक साल के एमसीएलआर को 8.65 फीसदी से 8.55 फीसदी कर दिया है जो 17 अगस्त 2019 से प्रभावी है। एमसीएलआर घटने से आम आदमी को सबसे बड़ा फायदा यह होता है कि उसका मौजूदा लोन सस्ता हो जाता है और उसे पहले की तुलना में कम ईएमआई देनी पड़ती है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने फरवरी से अब तक रेपो दरों में 1.10 फीसदी की कटौती की है। उसने भी बैंकों से इसका लाभ जल्द से जल्द ग्राहकों को हस्तांतरित करने के लिए कहा है। एसबीआई कार्ड से फ्लाइट बुकिंग पर मिलेगा 2500 रुपये तक कैशबैक ये भी पढ़ें

जानें कितना सस्ता हुआ लोन
बता दें कि कटौती के बाद अब 1 साल अवधि वाले कर्ज के लिए एमसीएलआर 8.55 फीसदी हो गई। बैंक के एक दिन और एक माह की अवधि वाले लोन पर ब्याज दर घटकर क्रमश: 8.20 फीसदी और 8.20 फीसदी हो गई। बैंक के तीन माह और छह माह की अवधि वाले लोन पर ब्याज दर क्रमश: 8.40 फीसदी और 8.50 फीसदी रह गई।
जानें और किन-किन बैंकों न घटाईं ब्याज दरें
बता दें कि हाल ही में देश के सबसे बड़े बैंक भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) ने पहली बार एमसीएलआर में 0.15 फीसदीकी कटौती की घोषणा की थी। आरबीआई की 7 अगस्त को नीतिगत घोषणा के कुछ ही घंटों के भीतर आईडीबीआई बैंक और ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स ने 5-10 बेसिस प्वाइंट्स तक अपनी दरें घटा दीं। वहीं दूसरी ओर 5 अगस्त को बैंक ऑफ बड़ौदा ने एमसीएलआर में 15 bps की कटौती की घोषणा की थी। इनके अलावा यूको बैंक, इलाहाबाद बैंक और केनरा बैंक ने भी अपने एमसीएलआर में कटौती की है। सेंट्रल बैंक ऑफ इंडिया ने भी पिछले सप्ताह अपनी कर्ज दरों में कटौती की घोषणा की थी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
