ईडी (प्रवर्तन निदेशालय) ने आईएलएंडएफएस के कर्ज भुगतान में चूक करने के मामले में पहली चार्ज शीट दायर की है। ईडी पहले ही इस मामले में करीब 570 करोड़ रुपए की संपत्तियों की कुर्की कर चुका है। अधिकारियों ने शनिवार को इसकी जानकारी दी है। उन्होंने कहा है कि मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के प्रावधानों के तहत मुंबई में एक विशेष अदालत के समाने शुक्रवार को यह चार्ज शीट दायर की गई है। ईडी इसी अधिनियम के तहत कई संपत्तियां, बैंक खातों एवं दिल्ली, मुंबई, चेन्नई और ब्रुसेल्स में स्थित कई अचल संपत्तियों को भी कुर्क करने के प्राथमिक आदेश जारी कर चुका है। ये अचल सपत्तियां कमर्शियल और रेजिडेंशियल हैं और IL&FS फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड के निदेशकों के पास है।

अधिकारियों ने कहा कि एयरसेल के संस्थापक सी शिवशंकरन द्वारा अपने परिजनों और समूह की कंपनियों के नाम पर अप्रत्यक्ष तौर पर रखी गई कुल संपत्तियों को भी कुर्क किया गया। कुर्क की गई संपत्तियों का कुल मूल्य लगभग 570 करोड़ रुपये है। दिल्ली पुलिस की आर्थिक अपराध शाखा द्वारा दायर प्राथमिकी के आधार पर ईडी ने इस साल फरवरी में मनी लॉन्ड्रिंग का मामला दर्ज किया था। ईडी ने चार्जशीट में कहा कि IL&FS का वरिष्ठ प्रबंधक / अधिकारी कमिशनखोरी जैसे गैरकानूनी कामों में शामिल था और उसने कंपनी की लागत पर निजी फायदा कमाया।
उसने कहा कि आपस में एवं विभिन्न निजी निकायों के प्रमोटर्स के साथ आपराधिक सांठगाठ के जरिए वे स्थापित नियमों के उल्लंघन में लिप्त रहे एवं पहले से कर्ज में फंसी कंपनियों को उन्होंने बड़े कर्ज दिए। ये कर्ज ऐसी कंपनियों को भी दिए गए जो पहले ही IFIN से लिए कर्ज के भुगतान में चूक कर चुकी थीं।
एजेंसी ने कहा की उन्होंने यही आपराधिक तरीका अपनाते हुए शिवशंकरन के साथ साजिश की और शिवा ग्रुप की कंपनियों को कथित तौर पर गलत तरीके से दिए गए कर्जों में से अभी 494 करोड़ रुपये की वसूली नहीं हो सकी है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
