यहां पर आपको पंजाब एण्ड सिंध बैंक के एमसीएलआर के बारे में बताएंगे।
पंजाब एंड सिंध बैंक ने विभिन्न अवधियों के कर्ज के लिए धन की सीमांत लागत पर आधारित ब्याज दर (एमसीएलआर) में 0.20 प्रतिशत तक की कमी करने की शनिवार को घोषणा की। बैंक ने शेयर बाजार को दी गई सूचना में कहा है कि नई दरें 16 अगस्त से प्रभावी मानी जाएंगी।

रिर्पोट के अनुसार बैंक की एमसीएलआर (MCLR) 8.70 प्रतिशत से घटाकर 8.50 प्रतिशत वार्षिक कर दी गई है। बैंक ने एक दिन, एक माह तीन माह और छह माह की अवधि के ऋण पर ब्याज तय करने के लिए एमसीएलआर 0.15 प्रतिशत घटाकर क्रमश: 8.20 प्रतिशत, 8.30 प्रतिशत, 8.40 प्रतिशत और 8.50 प्रतिशत कर दिया है।
बता दें कि एक साल की अवधि के कर्ज पर MCLR 8.70 प्रतिशत से कम कर 8.50 प्रितिशत की गई है। बैंक पर्सनल लोन, ऑटो लोन और होम लोन सहित विभिन्न प्रकार के ऋण एक साल वाली एमसीएलआर पर आधारित होते हैं।
साथ ही इसी तरह तीन साल की अवधि के कर्ज पर ब्याज के लिए एमसीएलआर 0.5 प्रतिशत कम कर 9.20 प्रतिशत कर दिया है। मांग और आर्थिक वृद्धि को तेज करने के उद्देश्य से भारतीय रिजर्व बैंक ने ब्याज दरों में 0.35% की कटौती की है। जी हां आरबीआई ने रेपो रेट 0.35 प्रतिशत घटाकर 5.40 प्रतिशत कर दिया है। तो वहीं रिवर्स रेपो रेट 5.15 प्रतिशत किया गया है। आपको बता दें कि 5.40 प्रतिशत बेसिस प्वाइंट नौ साल का निम्नतम स्तर है।
उसके बाद भारतीय स्टेट बैंक द्वारा एमसीएलआर में कटौती की गई। इसके अलावा ओरिएंटल बैंक ऑफ कॉमर्स और आईडीबीआई बैंक ने गुरुवार को अलग-अलग अवधि वाले कर्जों की एमसीएलआर में 0.05-0.15 प्रतिशत कटौती करने की घोषणा की थी।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications