अपनी 2 दिन की भूटान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूपे कार्ड (RuPay Card) को लॉन्च किया।
अपनी 2 दिन की भूटान यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूपे कार्ड (RuPay Card) को लॉन्च किया। आपको बता दें कि नोटबंदी के समय ऑनलाइन पैसे ट्रांसफर करने के उद्देश्य से भारत में रूपे कार्ड लॉन्च किया गया था। अब इसकी शुरुआत भूटान में भी की गई है। इस मौके पर पीएम मोदी ने कहा, मुझे बहुत खुशी है कि आज हमने भूटान में RuPay कार्ड को लॉन्च किया है। इससे डिजिटल भुगतान और व्यापार एवं पर्यटन में हमारे संबंध में और बढ़ेंगे।

इस मौके पर पीएम ने कहा कि मेरे पिछले कार्यकाल के दौरान, प्रधानमंत्री के रूप में मेरी पहली यात्रा के लिए भूटान का चुनाव स्वाभाविक था। 130 करोड़ भारतीयों के दिलों में भूटान एक विशेष स्थान रखता है। इस बार भी अपने दूसरे कार्यकाल के शुरू में ही भूटान आकर मैं बहुत खुश हूं।
प्रधानमंत्री मोदी शनिवार को राजधानी थिंपू पहुंचे। यहां पर उनका बहुत गर्मजोशी से स्वागत गया। भूटान के प्रधानमंत्री डॉ लोते शेरिंग ने प्रधानमंत्री का स्वागत किया। इससे पहले पीएम मोदी और भूटान के प्रधानमंत्री ने मिलकर भारत भूटान हाइड्रोपावर कॉऑपरेशन के पांच दशक पूरे होने के मौके पर एक स्टाम्प रिलीज किया। 2014 में पहली बार सत्ता में आने पर भी पीएम मोदी ने भूटान की यात्रा की थी।
आपको बता दें कि पीएम ने भारत की पनबिजली कंपनी एनएचपीसी के सहयोग से मध्य भूटान के ट्रोंगसा डोंग्खग जिले के मंगदेछु नदी में 720 हजार मेगावाट की क्षमता वाली बिजली परियोजना का उद्घाटन भी किया। बता दें इस परियोजना की कुल लागत 1 बिलियन डॉलर है।
रुपेबल कार्ड दो शब्दों से मिलकर बना है। रु से रुपया और पे अर्थात भुगतान। देश में धीरे-धीरे रूपे डेबिट कार्ड धारकों की संख्या बढ़ रही है। वैश्विक स्तर पर जिस तरह से वीसा, मास्टर कार्ड आदि काम करते हैं उसी तरह भारत में रूपे डेबिट कार्ड काम करता है। भारत दुनिया का चौथा देश है जिसके पास खुद का पेमेंट गेटवे है। इससे पहले सिर्फ अमेरिका, जापान और चीन के पास खुद का पेमेंट गेटवे था।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
