यहां पर आपको बताएंगे कि मोबाइल नंबर पोर्ट कराने के लिए अब कितने रुपए लगेंगे।
मोबाइल नंबर पोर्ट कराने को लेकर एक अच्छी खबर आ रही है। मोबाइल नंबर को एक ऑपरेटर से दूसरे ऑपरेटर पर पोर्ट कराना फिर से सस्ता हो जाएगा। मनी भास्कर की रिर्पोट के अनुसार इसको लेकर टेलीकॉम रेगुलेटरी अथॉरिटी ऑफ इंडिया (ट्राई) ने एक बार फिर टेलीकम्युनिकेशन मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी पर पोर्ट ट्रांसजेक्शन चार्ज और डिपिंग चार्ज अमेंडमेंट रेगुलेशन 2019 का ड्राफ्ट जारी किया है। इस ड्राफ्ट पर ट्राई में सभी हितधारकों से 23 अगस्त तक सुझाव मांगे हैं।

आपको बता दें कि ट्राई की ओर से जारी नए ड्राफ्ट में एक बार फिर मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी (एमएनपी) चार्ज को 19 रुपए से घटाकर 5.74 रुपए करने की सिफारिश की है। दरअसल, ट्राई ने 31 जनवरी 2018 को एमएनपी चार्ज 19 रुपए से घटाकर 4 रुपए कर दिया था। ट्राई के इस फैसले के खिलाफ टेलीकॉम ऑपरेटर दिल्ली हाईकोर्ट चले गए थे। 8 मार्च 2019 को दिल्ली हाईकोर्ट ने ट्राई के फैसले को खारिज कर दिया था।
मनी भास्कर की रिर्पोट में बताया है कि इसके बाद एक बार फिर टेलीकॉम ऑपरेटर एमएनपी के लिए 19 रुपए का चार्ज ले रहे थे। यूजर्स को राहत देने के लिए एक बार फिर ट्राई ने एमएनपी चार्ज को लेकर नए ड्राफ्ट जारी कर कर 5.74 रुपए की फीस तय की है। यदि सबकुछ ठीक रहता है तो ट्राई के यह नए नियम 30 सितंबर 2019 से लागू हो जाएंगे।
बता दें कि ट्राई ने मोबाइल ग्राहकों की सुविधा के लिए मोबाइल नंबर पोर्टेबिलिटी सेवा शुरू की है। इस सेवा के तहत कोई भी मोबाइल उपयोगकर्ता अपना नंबर दूसरे ऑपरेटर से बदल सकता है। इस सेवा के लिए ग्राहक को कुछ शुल्क देना पड़ता है। शुरुआत में यह शुल्क 19 रुपए निर्धारित किया गया था। अपना मोबाइल नंबर दूसरी कंपनी के पास पोर्ट कराने के लिए ग्राहक को अपने मैसेज बॉक्स में पोर्ट टाइप करके 1900 पर एक मैसेज भेजना होता है। वर्तमान में पोर्ट प्रदान करने में 4 से 7 दिन का समय लगता है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
