शनिवार को लगातार छठे दिन पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ वहीं दूसरी ओर चार दिनों तक स्थिर रहने के बाद शनिवार को डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है।
नई दिल्ली: शनिवार को लगातार छठे दिन पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं हुआ वहीं दूसरी ओर चार दिनों तक स्थिर रहने के बाद शनिवार को डीजल की कीमत में 5 पैसे प्रति लीटर की कटौती हुई है। हालांकि इंटरनेशनल लेवल पर क्रूड ऑयल की कीमत में नरमी का फायदा घरेलू बाजार में दिखाई दे रहा है। पिछले करीब 20 दिन से पेट्रोल के रेट में गिरावट का रुख जारी है। बता दें कि शनिवार यानि आज पेट्रोल के दाम स्थिर रहें, जबकि डीजल की कीमतों में गिरावट दर्ज की गई है। दिल्ली में आज पेट्रोल के 71.99 रुपए प्रति लीटर है। वहीं, डीजल के 65.38 रुपए प्रति लीटर बिक रहा है।

महानगरों में पेट्रोल डीजल की कीमत
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार कोलकाता में आज पेट्रोल का रेट 74.69 रुपए प्रति लीटर है। मुंबई में यह 77.65 रुपए प्रति लीटर है। चेन्नई में पेट्रोल 74.78 रुपए प्रति लीटर है। कोलकाता में डीजल का रेट 67.76 रुपए, मुंबई में 68.55 और चेन्नई में 69.08 रुपए प्रति लीटर है।
जानकारी दें कि 1 जुलाई 2019 को दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 70.44 रुपए और डीजल की कीमत 64.27 रुपए प्रति लीटर थी। वहीं पांच जुलाई को पेश हुए आम बजट में पेट्रोल और डीजल पर एक्साइज ड्यूटी और सेस लगाया गया था। इसके बाद दोनों की कीमत में तेजी आई थी। इंटरनेशनल लेवल पर डब्लूटीआई क्रूड 54.96 डॉलर प्रति बैरल और ब्रेंट क्रूड 58.57 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर चल रहा है।
कीमत तय करने का ये है आधार
विदेशी मुद्रा दरों के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में क्रूड की कीमतें क्या हैं, इस आधार पर रोज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है। इन्हीं मानकों के आधार पर पर पेट्रोल रेट और डीजल रेट रोज तय करने का काम तेल कंपनियां करती हैं।
पेट्रोल में कितना हिस्सा टैक्स का
खुदरा बिकने वाले पेट्रोल और डीजल के लिए जितनी रकम का आप भुगतान करते हैं, उसमें आप 55.5 प्रतिशत पेट्रोल के लिए और 47.3 प्रतिशत डीजल के लिए आप टैक्स चुका रहे होते हैं।
डीलर भी जोड़ते हैं अपना मार्जिन
डीलर पेट्रोल पंप चलाने वाले लोग हैं। वे खुद को खुदरा कीमतों पर उपभोक्ताओं के अंत में करों और अपने स्वयं के मार्जिन जोड़ने के बाद पेट्रोल बेचते हैं। पेट्रोल रेट और डीजल रेट में यह कॉस्ट भी जुड़ती है।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
