आज शनिवार को सोना और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिली है। दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को लगातार दोनों कीमती धातुओं ने लंबी छलांग लगाई।
नई दिल्ली: आज शनिवार को सोना और चांदी की कीमतों में उछाल देखने को मिली है। दिल्ली सर्राफा बाजार में शनिवार को लगातार दोनों कीमती धातुओं ने लंबी छलांग लगाई। सोना 250 रुपए की तेजी के साथ 38670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया जबकि चांदी हाजिर 370 रुपए की छलांग के साथ 45050 रुपए प्रति किलोग्राम को छू गई। वहीं कल शुक्रवार को सोना 475 रुपए की तेजी के साथ एक बार फिर 38,000 रुपए प्रति दस ग्राम से ऊपर निकल गया। चांदी हाजिर 370 रुपए की छलांग के साथ 44,680 रुपए प्रति किलोग्राम रही।

अंतरराष्ट्रीय बाजार सोना की कीमत
अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना शुक्रवार को सोना एक बार फिर 1524.90 डालर प्रति ट्राय औंस को छू गया जो छह वर्ष के अधिकतम भाव से मामूली कम था। अमेरिका में अक्टूबर वायदा 1523.80 डालर प्रति ट्राय औंस बोला गया। चांदी अक्टूबर का वायदा भाव 17.08 डॉलर प्रति ट्राय औंस था। हालांकि, स्थानीय स्तर पर भाव ऊंचे होने से मांग कमजोर है। कारोबारियों का कहना है कि खरीदार पुराने सोने की अदला-बदली पर अधिक जोर दे रहे हैं। भाव ऊंचा होने की वजह से जुलाई में सोने का आयात 42 प्रतिशत गिरकर 1.71 अरब डालर का रह गया।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि, डालर के मुकाबले रुपए में पिछले दो कारोबारी दिवसों में मामूली बढ़ोतरी थी। इसके बावजूद शुक्रवार को डॉलर रुपया विनिमय दर 71 रुपए से ऊंची रही। कच्चा तेल मजबूत होने का भी स्थानीय बाजार में कीमती धातुओं पर असर पड़ा है।
वहीं स्थानीय सर्राफा बाजार में पीली धातु में मांग कम थी, लेकिन विदेशी भावों को देखते सोना स्टैंडर्ड 250 रुपए की छलांग लगाकर 38670 रुपए प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गया। 12 अगस्त के कारोबार में सोना 38470 रुपए बिका था। सोना बिटुर भी 250 की छलांग से 38500 रुपए प्रति 10 ग्राम बोला गया।
चांदी में भी तेजी दर्ज
चांदी हाजिर में औद्योगिक मांग जारी रहने से 45050 रुपए पर 370 रुपए प्रति किलो का उछाल आया। कल भी चांदी में इतनी ही तेजी दर्ज की गई थी। चांदी वायदा 43824 रुपए पर 594 रुपए प्रति किलो ऊपर बोला गया। चांदी सिक्का लिवाली, बिकवाली 100-100 रुपए प्रति सैंकड़ा की छलांग लगाकर 91 हजार और 92 हजार रुपए प्रति सैंकड़ा हो गया। गिन्नी 28800 रुपए प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
- सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 38,670 रुपए
- सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 38,500 रुपए
- चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 45,050 रुपए
- चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 43,824 रुपए
- सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 91,000 रुपए
- सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 92,000 रुपए
- गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 28,800 रुपए
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications