भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर एक बार फिर चर्चा हो रही है। इस बार वित्त मंत्रालय ने बैंकों पर निशाना साधा है।
भारतीय अर्थव्यवस्था को लेकर एक बार फिर चर्चा हो रही है। इस बार वित्त मंत्रालय ने बैंकों पर निशाना साधा है। देश को पांच साल में पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने के लक्ष्य को ध्यान में रखते हुए वित्त मंत्रालय ने सरकारी बैंकों से कहा कि वे एक महीने की एक विचार प्रक्रिया चलाएं और इसमें अपने अधिकारियों से सुझाव लें। इसकी शुरुआत वे बैंकों की शाखाओं के अधिकारियों से करें। इस अभियान की शुरुआत शनिवार से होगी। इस प्रक्रिया से मिले सुझावों का उपयोग बैंकिंग सेक्टर के भावी विकास के लिए रोडमैप बनाने में किया जाएगा।

चर्चा की प्रक्रिया शाखा के स्तर से शुरू होगी
आपको बता दें कि मंत्रालय की ओर से सरकारी बैंकों के प्रमुखों को प्रेषित पत्र के अनुसार चर्चा की प्रक्रिया शाखा के स्तर से शुरू होगी। इसके तहत पहले शाखा या क्षेत्रीय स्तर, फिर राज्य स्तर और अंत में राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा होगी। चर्चा का मकसद बैंकिंग सेक्टर को राष्ट्रीय प्राथमिकताओं से जोड़ना, आईडिया निकालना और शाखा स्तर तक के बैंकरों में भागीदारी की भावना पैदा करना है। साथ ही इस अभियान में बैंकों को क्षेत्रीय मुद्दों और क्षेत्रीय विकास की संभावनाओं से भी जोड़ा जाएगा।
अगले पांच साल के लिए सरकारी बैंकों की भूमिका
इस महीने भर चलने वाले अभियान में अगले पांच साल के लिए देश के विकास के लिए सक्रिय भागीदारी के रूप में सरकारी बैंकों की भूमिका तलाशी जाएगी। आपको बता दें कि सरकार ने 2024-25 तक देश को पांच लाख करोड़ डॉलर की अर्थव्यवस्था बनाने का लक्ष्य तय किया है। अभियान के तहत जीवन की सहूलियत बढ़ाने के लिए भी समाधान ढूंढा जाएगा। इसके तहत बैंकों को ग्राहकों के प्रति अधिक जवाबदेह बनाने, चुनौतियों से निपटने में सक्षम बनाने और साइबर सुरक्षा और डाटा एनालिस्ट जैसे क्षेत्रों में बैंकों को और अधिक तैयार करने पर जोर दिया जाएगा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications