फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) सेक्टर धीमा पड़ रहा है। उपभोग क्षेत्र में छायी मंदी का असर ऑटो सेक्टर के साथ ही एफएमसीजी पर भी पड़ा है।
नई दिल्ली: फास्ट मूविंग कंज्यूमर गुड्स (FMCG) सेक्टर धीमा पड़ रहा है। उपभोग क्षेत्र में छायी मंदी का असर ऑटो सेक्टर के साथ ही एफएमसीजी पर भी पड़ा है। बता दें कि एफएमसीजी कंपनियों के प्रोडक्ट जैसे साबुन, बिस्कुट और रोजमर्रा की जरुरतों के अन्य सामानों की बिक्री में गिरावट आयी है। एफएमसीजी कंपनियों का भी मानना है कि मंदी का असर ग्रामीण इलाकों में ज्यादा है और खासकर उत्तर भारत का इलाका इससे सबसे ज्यादा प्रभावित है। एफएमसीजी सेक्टर में सबसे ज्यादा सैलरी पाने वाले सीईओ विवेक गंभीर ये भी पढ़ें

ब्रिटैनिया इंडस्ट्रीज के उत्पादन में भी 7% प्वाइंट की गिरावट
इस बात से भी अवगत करा दें कि बीते एक साल में एफएमसीजी कंपनियों के उत्पादन और बिक्री में कमी आयी है। देश की सबसे बड़ी एफएमसीजी कंपनी हिन्दुस्तान यूनिलीवर के उत्पादन में 7% प्वाइंट की कमी आयी है। जबकि ब्रिटैनिया इंडस्ट्रीज के उत्पादन में भी 7% प्वाइंट की गिरावट आयी है। हालांकि डाबर इंडिया ने बीते एक साल के दौरान थोड़ी वृद्धि दर्ज की है। वहीं वार्षिक थोक मुद्रा स्फीति भी जुलाई माह में 1.08 प्रतिशत रही, जो कि बीते 25 महीनों में सबसे कम है।
ऑटो सेक्टर में भी ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा गिरावट
हालांकि बाजार के जानकारों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में कृषि संकट के चलते नकदी की कमी है। ऐसे में ग्रामीण उपभोक्ताओं के पास पैसों की कमी है और इसका असर बाजार पर पड़ रहा है। तंबाकू और पेपर क्षेत्र की दिग्गज कंपनी आईटीसी लिमिटेड ने अपने वित्तीय नतीजों में यह स्वीकार किया है कि कंपनी का पैकेजिंग और प्रिंटिंग बिजनेस ताजा मंदी से प्रभावित हुआ है। जानकारी दें कि देश में ऑटो सेक्टर भी इन दिनों मंदी की चपेट में आया हुआ है। इससे ऑटो सेक्टर में उत्पादन प्रभावित हुआ है। एफएमसीजी सेक्टर की तरह ऑटो सेक्टर में भी ग्रामीण इलाकों में सबसे ज्यादा गिरावट देखी जा रही है। हाल ही में खबर आयी थी कि देश में 286 डीलरशिप आउटलेट बंद हो चुके हैं। वहीं बीती तिमाही में 15,000 के करीब नौकरियां जा चुकी हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
