सोने की कीमतों में आज फ‍िर से आया भारी उछाल

आज शुक्रवार को सोने की कीमत में इजाफा देखने को म‍िला, वहीं चांदी में बढ़ोतरी देखा गया।

नई द‍िल्‍ली: आज शुक्रवार को सोने की कीमत में इजाफा देखने को म‍िला, वहीं चांदी में बढ़ोतरी देखा गया। दिल्ली सर्राफा बाजार में शुक्रवार को दोनों कीमती धातुओं ने लंबी छलांग लगाई। सोना 475 रुपए की तेजी के साथ एक बार फिर 38,000 रुपए प्रति दस ग्राम से ऊपर निकल गया। चांदी हाजिर 370 रुपए की छलांग के साथ 44,680 रुपए प्रति किलोग्राम रही।

know The Gold And Silver Price Of Todays In India

अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना की कीमत

कारोबारियों के अनुसार विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में तेजी से घटबढ़ बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बाजार में सोना एक बार फिर 1524.90 डॉलर प्रति ट्राय औंस को छूने के बाद नरम हैं। चांदी भी 17 डालर प्रति ट्राय औंस के आसपास बनी हुई है। स्थानीय स्तर पर भाव ऊंचे होने से हालांकि मांग कमजोर है। कारोबारियों का कहना है कि खरीदार पुराने सोने की अदला-बदली पर अधिक जोर दे रहे हैं। भाव ऊंचा होने की वजह से जुलाई में सोने का आयात 42 प्रतिशत गिरकर 1.71 अरब डॉलर का रह गया। डॉलर के मुकाबले रुपए के कमजोर पड़ने और कच्चा तेल मजबूत होने का भी स्थानीय बाजार में कीमती धातुओं पर असर पड़ा है।

भारत में आज के सोने की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

चांदी की कीमत भी बढ़ी

वहीं स्थानीय सर्राफा बाजार में हालांकि पीली धातु में मांग कम थी, लेकिन विदेशी भावों और रुपए की कमजोरी का देखते हुए सोना स्टैंडर्ड 475 रुपए की छलांग लगाकर 38420 रुपए प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। बारह अगस्त के कारोबार में सोना 38,470 रुपए बिका था। सोना बिटुर भी 475 की छलांग से 38250 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया।

जबक‍ि चांदी हाजिर में औद्योगिक मांग जारी रहने से 44680 रुपए पर 370 रुपए प्रति किलो का उछाल आया। चांदी वायदा 43824 रुपए पर 594 रुपए प्रति किलो ऊपर बोला गया। चांदी सिक्का लिवाली, बिकवाली 200-200 रुपए प्रति सैंकड़ा की छलांग लगाकर 90 हजार और 91 हजार रुपए प्रति सैंकड़ा हो गया। गिन्नी 28700 रुपए प्रति आठ ग्राम पर टिकी रही।

भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के ल‍िए यहां क्‍ल‍िक करें

आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 38,420 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 38,250 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम : 44,680 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 43,824 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 90,000 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 91,000 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 28,700 रुपए

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+