नई दिल्ली। शेयर बाजार में इस वक्त गिरावट चल रही है। लोगों को लगता है शेयर बाजार पैसा डुबाने वाली जगह है। लेकिन वास्तव में ऐसा है नहीं। अगर किसी ने अच्छी कंपनी में लम्बे समय का निवेश किया है तो उसे बहुत ही अच्छा रिटर्न मिलता है। वैसे तो सैकड़ों कंपनियां हैं जिन्होंने अच्छा रिटर्न दिया है, लेकिन हम आपको उन 6 कंपनियों के बारे में बता रहे हैं, जिन्होंने 10 साल में 1000 फीसदी से ज्यादा का रिटर्न दिया है। एक कंपनी ने तो 16,000 फीसदी तक का रिटर्न 10 साल में दिया है। ये लार्ज कैप कंपनियां हैं, जिनमें निवेश आमतौर पर सुरक्षित माना जाता है। 1000 फीसदी के रिटर्न का मतलब होता है कि 1 लाख रुपये का 10 लाख रुपये बन जाना।
किस इंडेक्स में रही ज्यादा गिरावट
पिछले एक साल के हिसाब से अगर शेयर बाजार का रिटर्न देखा जाए तो यह निगेटिव ही रहा है। पिछले एक साल में मुम्बई शेयर बाजार के मिडकैप इंडेक्स में 15 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। वहीं बीएसई के स्मॉलकैप इंडेक्स में 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई है। हालांकि इनकी तुलना में लार्ज कैप इंडेक्स में केवल 3 फीसदी की गिरावट ही आई है।
ये है 16,000 फीसदी रिटर्न देने वाली कंपनी
पिछले 10 साल में रिटर्न देने के मामले में बजाज फिनांस ने सभी को पीछे छोड़ दिया है। इस कंपनी सबसे ज्यादा 16,000 फीसदी का रिटर्न दिया है। वहीं इस शेयर का पिछले 5 साल में रिटर्न 1300 फीसदी का रहा है। वर्ष 2019 में भी यह शेयर अभी तक 27 फीसदी का रिटर्न दे चुका है। जानकारों की राय में यह शेयर अभी भी निवेश लायक है, लेकिन इसे लम्बे समय के लिए ही खरीदना चाहिए।
ये है 4000 फीसदी का रिटर्न देने वाला शेयर
वहीं आयशर मोटर्स ने भी निवेशकों को अच्छा फायदा कराया है। यह कंपनी पिछले 10 साल में निवेशकों का पैसा कई गुना कर चुकी है। इस कंपनी ने पिछले 10 साल में करीब 4000 फीसदी का रिटर्न दिया है। वर्ष 2009 में आयशर मोटर्स का शेयर करीब 400 रुपये पर था, जो अब 2019 में बढ़कर 17,000 रुपये तक आ गया है। यह कंपनी जानमानी मोटरसाइकिल बुलेट बनाती है।
ये है 2400 फीसदी का रिटर्न देने वाला शेयर
अच्छा रिटर्न देने वाला एक और शेयर है बजाज फिनसर्व का। बजाज फिनसर्व ने पिछले 0 साल में करीब 2400 फीसदी का रिटर्न दिया है। कंपनी का शेयर 2009 में करीब 280 रुपये का था, जो अब 2019 में बढ़कर 7200 रुपये तक हो गया है।
ये है 1800 फीसदी का रिटर्न देने वाला शेयर
फेविकॉल का नाम अपने सुना होगा। पिछले 10 साल में 1800 फीसदी का रिटर्न इसे बनाने वाली कंपनी पिडिलाइट इंडस्ट्रीज ने दिया है। जानकारों के अनुसार पिडिलाइट इंडस्ट्रीज के शेयर में लम्बे समय का निवेश अभी किया जा सकता है।
ये है 1700 फीसदी का रिटर्न देने वाला शेयर
घड़ियां और गोल्ड का कारोबार करने वाली कंपनी टाइटन ने भी निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। टाइटन ने पिछले 10 साल में करीब 1700 फीसदी का रिटर्न दिया है। जानकारों की राय में इस गिरावट में लम्बे समय के लिए अभी भी निवेश किया जा सकता है।
ये है 1400 फीसदी का रिटर्न देने वाला शेयर
1000 फीसदी से ज्यादा रिटर्न देने वाली कंपनियों में एक नाम ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज का भी है। इस कंपनी ने भी निवेशकों को काफी अच्छा रिटर्न दिया है। पिछले 10 साल में ब्रिटानिया का रिटर्न करीब 1400 फीसदी का रहा है।
ये है 1350 फीसदी का रिटर्न देने वाला शेयर
1000 फीसदी रिटर्न देने वाली कंपनियों में एक नाम इंडसइंड बैंक का नाम भी शामिल है। इंडसइंड बैंक ने भी निवेशकों को अच्छा रिटर्न दिया है। इसने पिछले 10 साल में करीब 1350 फीसदी का रिटर्न दिया है।
More From GoodReturns

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट

Britannia से Cummins तक, आज इन 5 शेयरों में हलचल, इंट्राडे में रखें नजर!

आज 2 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या खरीदारी का सही मौका है? जानें 22K-24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications