आज बुधवार को सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट, जबकि चांदी की कीमत में तेजी।
नई दिल्ली: आज बुधवार को सोने की कीमत में आई बड़ी गिरावट, जबकि चांदी की कीमत में तेजी। रक्षाबंधन से एक दिन पहले दिल्ली सरार्फा बाजार में सोना रिकॉर्ड स्तर से फिसलता हुआ बुधवार को 425 रुपये की डुबकी के साथ 37,945 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया जबकि चाँदी 30 रुपये चढ़कर 44,310 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। मंगलवार को विदेशी बाजारों में सोने की कीमतों में तेज गिरावट के बाद आज भाव 1500 डालर प्रति ट्राय औंस पर टिके रहे।

वैश्विक स्तर पर अर्थव्यवस्थाओं की रफ्तार धीमी पड़ने की आशंका में सोने पर दबाव नजर आया। लंदन एवं न्यूयॉर्क में मंगलवार को सोना हाजिर 12.10 डॉलर चमककर 1,523.85 डॉलर प्रति औंस पर पहुँच गया था जो अप्रैल 2013 के बाद का उच्चतम स्तर था । अक्टूबर का अमेरिकी सोना वायदा भी 18.50 डॉलर की बढ़त में 1,529.40 डॉलर प्रति औंस बोला गया। हालांकि बाद में शुरुआती रिकार्ड तोड़ तेजी इन रिपोटोर्ं के बीच गायब हो गई कि चीन के कुछ उत्पादों पर अमेरिका शुल्कों में देरी तथा दोनों देश व्यापार पर बातचीत जारी रखने के लिए सहमत हो गए हैं।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
वहीं एमसीएक्स में अक्टूबर के लिए सोने का वायदा मंगलवार के रिकार्ड भाव 38,666 रुपए से घटकर 37,779 रुपए प्रति दस ग्राम बोला गया। सोने की तुलना में चांदी अपने हाल के ऊंचे स्तर 44,584 रुपए की तुलना में 43,146 रुपए प्रति किलोग्राम बोली गई। स्थानीय बाजार में सोना स्टैंडर्ड 425 रुपये टूटकर 37,945 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। सोना बिटुर भी इतनी ही गिरावट से 37,775 रुपये प्रति 10 ग्राम बोला गया । आठ ग्राम वाली गिन्नी 100 रुपये घटकर 28,700 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुँच गयी।
औद्योगिक माँग में तेजी से बरकरार रही। चाँदी हाजिर 30 रुपये की बढ़त से 44,310 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुँच गयी। चाँदी वायदा 43,230 रुपये प्रति किलोग्राम पर मजबूत रहा। सिक्का लिवाली और बिकवाली एक-एक हजार रुपये घटकर क्रमश: 88 हजार और 89 हजार रुपये प्रति सैकड़ा रह गया।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सरार्फा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं के भाव
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम- 37945 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम -37775 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम- 44,310 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम- 43,230 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा- 88,000 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा- 89,000 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम- 28,700 रुपये
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
