चीन में निवेश और खुदरा बिक्री में गिरावट के साथ ही औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर जुलाई महीने में 17 साल के निचले स्तर पर आ गई है।
चीन में निवेश और खुदरा बिक्री में गिरावट के साथ ही औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर जुलाई महीने में 17 साल के निचले स्तर पर आ गई है। बुधवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों में इसकी जानकारी मिली। आंकड़ों के अनुसार, जुलाई महीने में चीन के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर 4.80 प्रतिशत रही। आपको बता दें कि यह 2002 के बाद का सबसे निचला स्तर है।

तो वहीं जून में यह दर 6.30 प्रतिशत रही। ब्लूमबर्ग न्यूज के एक सर्वेक्षण के अनुसार, जुलाई में चीन के औद्योगिक उत्पादन की वृद्धि दर छह प्रतिशत रहने का पूर्वानुमान व्यक्त किया गया था। आंकड़ों से इस बात के भी संकेत मिलते हैं कि चीन में उपभोक्ता मांग में गिरावट आ रही है।
इसके अलावा खुदरा बिक्री जून के 9.80 प्रतिशत की तुलना में तेजी से गिरी और जुलाई में 7.60 प्रतिशत पर आ गई। इस दौरान दीर्घकालिक निवेश की वृद्धि दर भी कम से कम 5.70 प्रतिशत पर आ गई। तो वहीं चीन की अर्थव्यवस्था की वृद्धि दर दूसरी तिमाही में 6.20 प्रतिशत पर आ गई। यह लगभग तीन दशक की सबसे कम दर है।
प्रॉपर्टी में निवेश के ग्रोथ रेट में गिरावट चिंता पैदा करने वाली बात है, क्योंकि यह दुनिया की दूसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था के लिए विकास का प्रमुख वाहक है। जुलाई महीने में प्रॉपर्टी निवेश में 8.5 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जबकि जून में इसमें 10.1 प्रतिशत की वृद्धि हुई है। इसके पहले दिसंबर, 2018 में यह दर 8.2 प्रतिशत रही थी।
बता दें कि चीन और अमेरिका के बीच टकराव का सिलसिला पिछले साल जुलाई में शुरू हुआ था, जब अमेरिका ने पहली बार चीनी उत्पादों पर नए टैरिफ लगाए थे। इसके बाद अमेरिका के ट्रम्प प्रशासन ने इस साल मई महीने में चीन से आगे होने वाले अरबों डॉलर के सामान पर टैरिफ को 10 प्रतिशत से बढ़ाकर 25 प्रतिशत कर दिया।
तो वहीं इसके जवाब में चीन ने भी 110 अरब डॉलर के अमेरिकी सामान के आयात पर शुल्क बढ़ा दिया। अमेरिका चीन का सबसे बड़ा व्यापार भागीदार है। वर्ष 2017 में अमेरिका का चीन के साथ कुल व्यापार 635.4 अरब अमेरिकी डॉलर का रहा। इसमें अमेरिका से निर्यात 129.9 अरब डॉलर और चीन से किया गया आयात 505.5 अरब डॉलर रहा।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications