ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन खुदरा कारोबार से जुड़ी कंपनी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड में 8 से 10 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बातचीत कर रही है।
नई दिल्ली: ई-कॉमर्स कंपनी अमेजन खुदरा कारोबार से जुड़ी कंपनी फ्यूचर रिटेल लिमिटेड में 8 से 10 फीसदी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बातचीत कर रही है। जानकारी दें कि दोनों के बीच यह बातचीत काफी आगे बढ़ चुकी है। बता दें कि मामले से जुड़े सूत्रों ने बताया कि किशोर बियानी की अगुवाई वाली फ्यूचर रिटेल अगले कुछ सप्ताह में यह सौदा पूरा करने की उम्मीद कर रही है। वहीं टर्नओवर के आधार पर भारत के नंबर 2 रिटेलर फ्यूचर के लिए अमेज़न से लगभग (2,000 करोड़ ($ 281 मिलियन) का वैल्यूएशन मांग रहा है। वहीं ये भी माना जा रहा है कि जेफ बेजोस की अमेज़न प्रतिद्वंद्वी वॉलमार्ट इंक और एशिया के सबसे अमीर आदमी मुकेश अंबानी के ई-कॉमर्स उद्यम से बढ़त लेने के मूड में है। जैसा कि वॉलमार्ट ने पिछले साल भारतीय ई-टेलर फ्लिपकार्ट को खरीद लिया था। फ्यूचर रिटेल 400 से अधिक भारतीय शहरों में 2,000 से अधिक दुकानों का संचालन करता है, जिसमें "बिग बाज़ार" स्टोर भी शामिल हैं। अमेजन पर मिल रहा कस्टमाइज्ड घर, जहां चाहें बना लें ये भी पढ़ें

भारतीय बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत करने में मदद
इस बारे में संपर्क किए जाने पर अमेजॉन इंडिया ने कहा कि कंपनी अटकलों पर कोई टिप्पणी नहीं करती। वहीं फ्यूचर रिटेल ने कुछ भी कहने से मना कर दिया। बता दें कि अगर यह सौदा होता है तो इससे अमेजॉन को भारतीय बाजार में अपनी स्थिति और मजबूत करने में मदद मिलेगी। जैसा कि कंपनी पहले से ऑनलाइन खुदरा कारोबार में है।
अमेजन की शॉपर्स स्टॉप और मोर में पहले ही हिस्सेदारी
दोनों कंपनियों के बीच कुछ महीनों से बातचीत हो रही है। हालांकि इस साल की शुरुआत में ई-कॉमर्स मार्केटप्लेस के लिए एफडीआई (प्रत्यक्ष विदेशी निवेश) नियमों को कड़ा किए जाने के बाद बातचीत थम गई थी। नए नियम विदेशी निवेश वाली ई-कॉमर्स कंपनियों पर उन एंटिटीज के उत्पादों की बिक्री पर रोक लगाते हैं, जिनमें उनकी हिस्सेदारी है। साथ ही विशेष मार्केटिंग व्यवस्था को प्रतिबंधित करते हैं। एक अन्य सूत्र ने कहा कि बातचीत कुछ सप्ताह पहले शुरू हुई और अब इसे अंतिम रूप दिया गया। अमेजन की शॉपर्स स्टॉप और मोर में पहले ही हिस्सेदारी है। फ्यूचर रिटेल अमेजन का भारतीय खुदरा क्षेत्र में तीसरा निवेश होगा।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
