अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अवैध इमीग्रेशन रोकने के लिए नई नियम बनाए हैं। अकसर देखा गया है कि ट्रंप नियमों में बदलाव करते रहते है।
नई दिल्ली: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अवैध इमीग्रेशन रोकने के लिए नई नियम बनाए हैं। अकसर देखा गया है कि ट्रंप नियमों में बदलाव करते रहते है। अब डोनाल्ड ट्रंप प्रशासन ने अवैध इमीग्रेशन को रोकने के लिए एक नया नियम बनाया हैं। जानकारी दें कि इस नियम के तहत अमेरिकी प्रशासन ने उन लोगों को वीजा और ग्रीन कार्ड नहीं देने का फैसला किया है जो गरीब हैं और सरकारी सुविधाओं का फायदा लेकर अमेरिका में रह रहे हैं। जानकारी दे कि डोनाल्ड ट्रंप के सहयोगी स्टीफन मिलर की सलाह पर यह नियम बनाया गया हैं जो कि 15 अक्टूबर से लागू होगा।

अब यह होगा नई व्यवस्था में
बता दें कि अमेरिका के निवासियों को खाद्यान्न (Food grains), आवास, चिकित्सा और लोक कल्याण की और कई सरकारी योजनाओं का लाभ मिलता है। ये सुविधा वहां जाने वाले विदेशियों और वहां निवास की स्थायी अनुमति हासिल करने वाले विदेशी मूल के लोगों को भी ये सभी सुविधाएं मिलती हैं। लेकिन अब प्रशासन वीजा देने से पहले जांच लेगा कि अमेरिका आने वाला शख्स अपनी जिम्मेदारियों को खुद उठाने में सक्षम है या नहीं। इसके लिए कड़े नियम बनाए हैं।
अमेरिकी पुरानी परंपरा का हवाला
अमेरिका की नागरिक और इमीग्रेशन सेवा के कार्यकारी निदेशक केन कुसीनेली के अनुसार आत्मनिर्भर होना अमेरिका की पुरानी परंपरा है। हम उसी को दोबारा शुरू करने का कार्य कर रहे हैं। कुछ समय के बाद इसका लाभ अमेरिका की कर देने वाली आबादी को मिलने लगेगा। उन्हें अपने टैक्स भरने के एवज में पूरी सरकारी सुविधाएं मिलेंगी।
इमीग्रेशन नीति क्या है ?
अमेरिका की आव्रजन व्यवस्था में बदलाव राष्ट्रपति ट्रंप की प्राथमिकताओं में शामिल है। वह वैध और अवैध इमीग्रेशन को कम से कम करना चाहते हैं। वह इमीग्रेशन को अमेरिका के हित के लिए इस्तेमाल करना चाहते हैं, इमीग्रेशन के हित में नहीं। वहीं मेक्सिको सीमा पर दीवार का निर्माण भी ट्रंप की इसी नीति का हिस्सा है। इसके जरिये वह मेक्सिको से होने वाली घुसपैठ पर रोक लगाना चाहते हैं। इसके लिए अमेरिकी संसद में लंबे समय तक गतिरोध बना रहा है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications