मुम्बई। रिलायंस इंडस्ट्रीज की तरफ से की गई अच्छी घोषणाओं की वजह से आज इसका शेयर करीब 10 फीसदी बढ़ा, लेकिन शेयर बाजार में भारी गिरावट दर्ज की गई। आज सेंसेक्स 623.75 अंक की भारी गिरावट के साथ 36958.16 अंक के स्तर पर बंद हुआ। वहीं निफ्टी 183.8 अंक की गिरावट के साथ 10925.85 अंक स्तर पर बंद हुआ। आज अगर रिलायंस की जाए तो इसका शेयर 112 रुपये बढ़कर 1273.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। रिलायंस की इस बढ़त के बाद भी सेंसेक्स और निफ्टी का गिरना यह बताता है कि अगर रिलायंस न बढ़ा होता तो सेंसेक्स की गिरावट करीब 100 अंक की और भी होती। जहां स्तरों की बात है तो आज सेंसेक्स ने 37000 अंक का स्तर तोड़ दिया है, वहीं निफ्टी ने भी 11000 अंक का स्तर तोड़ दिया है। यह शेयर बाजार के लिए फिर से चिंता की बात है।

बढ़ने वाले शेयरों से दोगुना रहे गिरने वाले शेयर
आज जब शेयर बाजार बंद हुआ तो करीब 870 शेयर तेजी के साथ तो 1621 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 144 शेयर के रेट में कोई अंतर नहीं आया। वहीं शाम को डॉलर के मुकाबले रुपया 46 पैसे की कमजोरी के साथ 71.26 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
निफ्टी के टॉप गेनर
-इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर करीब 75 रुपये की तेजी के साथ 580.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-रिलायंस का शेयर करीब 112 रुपये की तेजी के साथ 1,273.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-सन फार्मा का शेयर करीब 16 रुपये की तेजी के साथ 438.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-गेन का शेयर करीब 1 रुपये की तेजी के साथ 125.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-जी इंटरटेनमेंट का शेयर करीब 1 रुपये की तेजी के साथ 329.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : बीएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
निफ्टी के टॉप लूजर
-यस बैंक का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 73.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-बजाज फिनांस का शेयर करीब 107 रुपये की गिरावट के साथ 3,213.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-महिन्द्रा एंड महिन्द्रा का शेयर करीब 32 रुपये की गिरावट के साथ 514.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-एनटीपीसी का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 117.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 416 रुपये की गिरावट के साथ 7,088.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : एनएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
यह भी पढ़ें : मुकेश अंबानी बढ़ाएंगे करोड़ों किराना वालों की कमाई, ये है प्लानिंग
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications