रिलायंस इंडस्ट्रीज के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक मुकेश अंबानी द्वारा जियो गीगा फाइबर सेवा शुरू करने की नई अवधारणा को पेश करने के एक दिन बाद, PVR लिमिटेड के शेयरों में 8 प्रतिशत की गिरावट आई, जबकि आईनॉक्स लीजर के शेयर 10 प्रतिशत से अधिक गिर गया। रिलायंस इंडस्ट्रीज की मुंबई में 42 वीं वार्षिक आम बैठक में उन्होंने कहा, "प्रीमियम JioFiber ग्राहक उसी दिन सिनेमा देख पाएंगे, जब ये फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज होती हैं।" बता दें कि देश की सिनेमा श्रृंखलाएं पीवीआर और आईनॉक्स लीज़र ने रिलायंस के 'पहले दिन-पहले शो' योजना के प्रस्तावित लॉन्च पर चिंता जताई है।

इस मौके पर पीवीआर और INOX की ओर से बताया गया कि घर पर टीवी में फिल्म देखना और सिनेमा हॉल में फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखना कितना अलग है।
INOX ने कहा कि सिनेमाघर में फिल्म प्रदर्शित करने के विशेष समय वाला मॉडल अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपनाया जाता है। यह इस क्षेत्र में काम कर रहे सभी लोगों के लिए फायदेमंद है और भारत में इसी मॉडल को अपनाया गया है। हालांकि इस साझा सहमति वाले मॉडल में निर्माता को सिनेमाघर या किसी अन्य माध्यम पर रिलीज करने में से चुनने का अधिकार है। लेकिन एक साथ दोनों तरह के मंच पर फिल्म रिलीज करना साझा सहमति का उल्लंघन होगा।
आईनॉक्स ने अपनी प्रेस रिलीज में कहा है कि भारत में प्रोड्यूसर, डिस्ट्रीब्यूटर्स और मल्टीप्लेक्स के मालिकों में इस बात की आपसी सहमति है कोई भी फिल्म मल्टीप्लेस में रिलीज और अन्य प्लेट फार्म में रिलीज के बीच 8 सप्ताह का अंतर होता है।
भारत के मीडिया और इंटरटेरमेंट सेक्टर पर फिक्की की मार्च 2019 की रिर्पोट के अनुसार साल 2018 में फिल्म एंटरटेनमेंट रेवेन्यू 17,450 करोड़ रुपए मिले हैं। जिसमें 75 प्रतिशत थिरेटिकल बॉक्स ऑफिस से शामिल है। INOX ने कहा है कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के इस कदम से मल्टीप्लेक्स थिएटर का रेवेन्यू खतरे में पड़ जाएगा, क्योंकि किसी भी फिल्म का 60 से 70 प्रतिशत रेवेन्यू मल्टीप्लेक्स थिएटर से ही आता है।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज पर, पीवीआर के शेयर 1,422.60 रुपये गिरकर खुले। तो वहीं दोपहर तक 1,345.25 की गिरावट दर्ज हुई जिसमें 8.25 प्रतिशत तक की कमी आयी। तो वहीं बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) पर, पीवीआर शेयर की कीमत में 8.21 प्रतिशत की गिरावट आई और वह दिन के सबसे निचले बिंदु पर 1345.80 अंक तक गया।
इसके अलावा आईनॉक्स के शेयर में एनएसई पर 10.10 फीसदी की कमी आयी जो कि 293.10 के स्तर पर गिरकर खुला। तो वहीं बीएसई के प्लेटफॉर्म पर आईनॉक्स के शेयर में 9.89 प्रतिशत की कमी दर्ज की गई जो 271.00 अंक पर दिन के सबसे निचले स्तर पर था।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
