मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, जबकि चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गयी।
नई दिल्ली: मंगलवार को सोने की कीमतों में गिरावट देखने को मिली, जबकि चांदी की कीमतों में जबरदस्त तेजी देखी गयी। जी हां कह सकते है कि सोने के बाद अब चांदी ने भी पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। चांदी के भाव आज मंगलवार को अब तक के सबसे ऊंचे स्तर पर पहुंच गए हैं। चांदी ने आज 45,000 रुपये किलोग्राम के भाव को छू लिया है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, चांदी में आज 2,000 रुपये का उछाल आया है, जिससे इसके भाव 45,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गए हैं। कारोबारियों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों दवारा लिवाली बढ़ने के बीच मुख्य रूप से वैश्विक रुख में भारी तेजी से चांदी के भाव में यह बढ़त देखी गई है।

हालांकि, सोने में आज गिरावट देखने को मिली और इसका भाव 100 रुपये गिरकर 38,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वैश्विक स्तर की बात करें, तो सोना न्यूयॉर्क में बढ़त के साथ 1,520.37 डॉ़लर प्रति औंस पर आ गया। वहीं, चांदी भी बढ़त के साथ 17.32 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 100 रुपये की गिरावट के साथ 38,370 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 100 रुपये की ही गिरावट के साथ 38,200 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत आज 200 रुपये बढ़कर 28,800 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गई। सोमवार को सोना दोबारा सर्वकालिक उच्चतम स्तर 38,470 पर पहुंचा था।
उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव में आज मंगलवार को 2,000 रुपये की भारी तेजी दिखाई दी, जिससे इसका भाव 45,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी 956 रुपये की तेजी से 44,280 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 1,000 रुपये बढ़कर 89,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत भी 1,000 रुपये बढ़कर 90,000 रुपये प्रति सैकड़ा हो गई।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सरार्फा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं की कीमत
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 38,370 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 38,200 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 44,280 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 43,000 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 89,000 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 90,000 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 28,800 रुपये
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications