नई दिल्ली। रिलायंस इंडस्ट्रीज ने सोमवार को अपनी 42वीं आम सभा में कई सारी घोषणाएं की थीं। इनका असर आज यानी मंगलवार को जब शेयर बाजार खुला तो रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर पर दिखा और यह करीब 100 रुपये से भी ज्यादा तेजी के साथ खुला। हालांकि बाद में यह तेजी बढ़कर और भी ज्यादा हो गई। आज सुबह से इसमें एक समय तो 11 फीसदी तक की तेजी दर्ज की गई। हालांकि रिलायंस की जियो को लेकर की गई घोषणाओं की वजह से एयरटेल का शेयर करीब 4 फीसदी तक टूट गया।

ऐसे हुआ लोगों को 90,000 करोड़ रुपये का लाभ
मंगलवार को आरआईएल का शेयर 11 फीसदी की तेजी के साथ बीएसई में 1295 रुपये के स्तर पर पहुंच गया। वहीं शुक्रवार को यह 1162 रुपये के स्तर पर बंद हुआ था। रिलायंस का शेयर जैसे ही 1295 रुपये के स्तर पर पहुंचा इसका मार्केट कैपिटलाइजेशन बढ़कर 8.20 लाख करोड़ रुपये हो गया। वहीं शुक्रवार को यह 7.36 लाख करोड़ रुपये था। इस प्रकार आज निवेशकों को करीब 90 हजार करोड़ रुपये का लाभ हुआ है।
मजबूत रहेगा रिलायंस का शेयर
जानकारों के अनुसार रिलायंस अगले 18 महीने में कर्ज मुक्त कंपनी बन जाएगी, जिस पर अभी करीब 1.70 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। एजीएम में मुकेश अंबानी ने साफ साफ कहा है कि कर्ज मुक्त होने के अलावा कंपनी आयल एंड केमिकल कारोबार में सऊदी की कंपनी अरामको का निवेश लाएगी। इसके अलावा पेट्रो रिटेल कारोबार में ब्रिटेन की बीपी को हिस्सेदारी बेची जाएगी। इस घोषणाओं का आज शेयर पर असर दिखा है। जानकारों का मानना है कि इन घोषणाओं से रिलायंस की रि रेटिंग हो सकती है।
एयरटेल के निवेशकों को हुआ 10 हजार करोड़ का नुकसान
वहीं एयरेटल का शेयर आज करीब 4 फीसदी गिरावट के साथ कारोबार कर रहा है। एयरटेल का शेयर आज गिरावट के साथ ही 352 रुपये पर आ गया। शुक्रवार को शेयर 371.25 रुपये के रेट पर बंद हुआ था। वहीं 352 रुपये के भाव पर आने के साथ ही एयरटेल का मार्केट कैप घटकर 1.80 लाख करोड़ रुपये हो गई है। वहीं शुक्रवार को यह मार्केट कैप 1.90 लाख करोड़ रुपये थी। इस प्रकार निवेशकों को करीब 10 हजार करोड़ रुपया डूब गया है।
यह भी पढ़ें : मुकेश अंबानी बढ़ाएंगे करोड़ों किराना वालों की कमाई, ये है प्लानिंग
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
