प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवेश को लेकर बात करते हुए कहा कि वह भारत को दुनिया का सबसे अच्छा निवेश ठिकाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने निवेश को लेकर बात करते हुए कहा कि वह भारत को दुनिया का सबसे अच्छा निवेश ठिकाना बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने कहा कि भारत बिजनेस के लिए एक बेहतर जगह होगी और लोगों में जोश भरने के साथ-साथ पूरे प्राथमिक क्षेत्र में तेजी लाने के लिए वह हर संभव कोशिश करेंगे। इकोनॉमिक्स टाइम्स से बातचीत करते समय उन्होंने कहा कि विदेशी निवेश, निर्यात, ऑटोमोबाइल सेक्टर के रिवाइवल, डेटा प्रोटेक्शन और जम्मू-कश्मीर में आर्टिकल 370 हटाने के बाद निवेश के अवसर बन रहे हैं।

पीएम ने कहा कि सिर्फ देश के लोगों को भारत से उम्मीद नहीं है, वैश्विक ग्रोथ और विकास के संदर्भ में भी हमें काफी आशाएं हैं। दुनिया को भारत से जो उम्मीद है, मोदी उसे पूरा करेंगे। प्रधानमंत्री यह सुनिश्चित करेंगे कि विकास की जो क्षमता भारत में है, वह हासिल हो।
उन्होंने कहा कि अनुच्छेद 370 पर लिए गए हालिया फैसले के बाद जाने-माने उद्यमियों ने जम्मू-कश्मीर में निवेश करने में दिलचस्पी दिखाई है। उन्होंने कहा कि क्लोज्ड एनवायरमेंट में आर्थिक विकास संभव नहीं है और इंटीग्रेशन से निवेश, इनोवेशन और आमदनी बढ़ेगी। भारत ने पिछले सप्ताह जम्मू-कश्मीर को विशेष दर्जा देने वाले अनुच्छेद 370 को वापस लेने के साथ उसे दो केंद्र शासित प्रदेशों में बांटने का फैसला लिया था।
इकोनॉम्क्सि टाइम्स ने अपनी रिर्पोट में आगे बताया कि पीएम ने कहा कि कश्मीर में पर्यटन, कृषि, आईटी, स्वास्थ्य सेवाओं जैसे कई क्षेत्रों में निवेश की अपार संभावनाएं हैं। इससे ऐसा माहौल बनेगा, जिसमें क्षेत्र के लोगों को हुनर, कड़ी मेहनत का इनाम और सामान की सही कीमत मिलेगी।
प्रधानमंत्री के अनुसार, सरकार चाहती है कि सरकार की उत्पादकता और मुनाफा बढ़े। उद्योग तेजी के साथ बढ़ें और उनका आकार बड़ा हो। कंपनियों की भारत और वैश्विक चार्ट तक पहुंच हो। निवेशकों को अधिक रिटर्न मिले। अर्थव्यवस्था में निवेश बढ़े और बड़े पैमाने पर रोजगार के मौके बनें।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
