नई दिल्ली। जम्मू और कश्मीर से आर्टिकल 370 हटने के बाद मोदी सरकार के लिए एक बड़ी खबर आई है। देश के सबसे बड़े कारोबारी घराने रिलायंस इंडस्ट्रीज के मुखिया मुकेश अंबानी ने आज एक बड़ी घोषणा की। मुकेश अंबानी ने कहा है कि वह जम्मू एंड कश्मीर और लद्दाख के लिए एक स्पेशल टास्क फोर्स बनाएंगे। उन्होंने कहा कि इस क्षेत्र के विकास के लिए कंपनी ने सभी संभव उपाए अपनाएगी।

रिलायंस इंडस्ट्रीज की 42वीं आम वार्षिक सभा में की घोषणा
आज यानी 12 अगस्त 2019 को रिलायंस इंडस्ट्रीज की 42वीं आम वार्षिक सभा (एजीएम) हो हरी है। यह एजीएम मुंबई के बिड़ला मातोश्री हॉल में हो गई है। इस दौरान कंपनी के चेयरमैन मुकेश अंबानी ने निवेशकों को कंपनी के उपलब्धियों की जानकारी दे रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि रिलायंस इंडस्ट्रीज जम्मू एंड कश्मरी और लद्दाख में कारोबार की संभावना तलाशने के लिए एक टॉस्क फोर्स का गठन करेगी। यह टॉस्क फोर्स वहां पर कारोबारी की संभावना देखेगी और यह भी बताएगी कि किन क्षेत्रों में निवेश किया जा सकता है।
रिलायंस की प्रगति से अवगत कराया
इस दौरान मुकेश अंबानी ने बताया कि रिटेल कारोबार और जियो में 50 फीसदी का ईबिटा का लक्ष्य तय किया गया है। उनके अनुसार रिलायंस इंडस्ट्रीज के पास 3 ग्रोथ के इंजन है, जिसमें ऑयल, रिटेल और जियो शामिल हैं। रिलायंस रिटेल और रिलायंस जियो ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी आलोचकों को जबाव दे दिया है। उन्होंने कहा कि रिलायंस अब ऑयल से कैमिकल की तरफ बढ़ेगी।
18 महीनों में कर्ज मुक्त हो जाएगी रिलायंस
इस दौरान मुकेश अंबानी ने एक और बड़ी घोषणा की कि रिलायंस इंडस्ट्रीज 18 महीनों में कर्ज मुक्त बन जाएगी। इसके अलावा उन्होंने आशा जताई कि कंपनी आगामी 5 वर्ष तक 15 फीसदी की सालाना ग्रोथ जारी रखेगी।
मिलेगा फ्री टीवी और सेट टॉप बॉक्स
जियो गीगाफाइबर का जो ग्राहक वार्षिक ग्राहक बनेगा उसे जियो फाइबर वेलकम ऑफर का फायदा मिलेगा। इस आफर के तहत ग्राहक सालाना प्लान लेकर उसके साथ 1 एचडी या 4के टीवी और एक 4के सेटटॉप बॉक्स फ्री में ले सकते हैं।
रिलीज के अगले दिन ही देख पाएंगे मूवी
वहीं जियो प्रीमियम कस्टमर्स को खास सुविधा भी मिलेगी। इस सुविधा के तहत वह रिलीज के तुरंत बाद घर पर बैठे बैठे ही एकदम लांच की गई मूवी देख सकेंगे।
700 रुपये में मिलेगी जियो गीगा फाइबर सर्विस
रिलायंस ने अपनी ब्रॉडबैंड सर्विस जियो गीगा फाइबर को लांच करने की तारीख का ऐलान कर दिया है। कंपनी के अनुसार वह जियो फाइबर सर्विस की शुरुआत 5 सितंबर 2019 से करेगी। इस सेवा का आनंद लेने के लिए लोगों को बेस पैकेज 700 रुपये का लेना होगा। हालांकि यह प्लान 10,000 रुपये तक महीने के होंगे। इस प्लान में 100एमबीपीएस की स्पीड मिलेगी। फिलहाल जियो गीगाफाइबर अबतक देश के 50 लाख घरों में पहुंच चुका है। इसके अलावा अब तक 5 करोड़ से ज्यादा रजिस्ट्रेशन भी कराएग गए हैं।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
