सोने की कीमत में आज बढ़ोतरी देखने को मिली, जबकि चांदी में जबरदस्त गिरावट देखी गयी।
नई दिल्ली: सोने की कीमत में आज बढ़ोतरी देखने को मिली, जबकि चांदी में जबरदस्त गिरावट देखी गयी। सोने की कीमत ने आज सोमवार को फिर से सर्वकालिक उच्चतम स्तर को छुआ है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, आज सोने के भाव में 50 रुपये की तेजी आई जिससे इसके भाव 38,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गए। एसोसिएशन के अनुसार, सकारात्मक वैश्विक रुख और ज्वैलर्स की मांग बढ़ने से भाव में यह तेजी आई है। गौरतलब है कि गुरुवार को राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव रिकॉर्ड उच्चतम स्तर 38,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आया था। वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज न्यूयॉर्क में सोना बढ़त के साथ 1,503.30 डॉलर प्रति औंस पर रहा।

वहीं, चांदी में आज 1,150 रुपये की गिरावट आई है, जिससे इसका भाव 43,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया है। कारोबारियों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा मांग में कमी आने से भाव में यह गिरावट देखी गई है।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 50 रुपये की तेजी के साथ 38,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 50 रुपये की ही तेजी के साथ 38,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत आज 28,600 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही। शनिवार को सोने में 90 रुपये की तेजी आई थी, जिससे इसका भाव 38,420 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया था।
वहीं चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव में आज सोमवार को 1,150 रुपये की भारी गिरावट दिखाई दी, जिससे इसका भाव 43,000 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी 43,324 रुपये प्रति किलोग्राम पर स्थिर रही। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 88,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत 89,000 रुपये प्रति सैकड़ा स्थिर रही।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
