सोमवार यानी आज रिलायंस इंडस्ट्रीज की 42वीं वार्षिक जनरल मीटिंग चल रही है। इस मीटिंग में रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी ने जियो से संबंधित कई बड़े अनाउंसमेंट किए।
सोमवार यानी आज रिलायंस इंडस्ट्रीज की 42वीं वार्षिक जनरल मीटिंग चल रही है। इस मीटिंग में रिलायंस प्रमुख मुकेश अंबानी ने जियो से संबंधित कई बड़े अनाउंसमेंट किए। साथ ही उन्होंने जियो गीगा फाइबर की कमर्शियल लॉन्चिंग के बारे में भी बताया। आपको बता दें कि गीगा फाइबर का पायलट प्रोग्राम पिछले कई महीनों से चल रहा है। इसके तहत चुनिंदा क्षेत्रों में गीगा फाइबर की मुफ्त सेवा भी दी गई थी। अब जल्द ही इसका कमर्शियल लॉन्चिंग होने वाला है। इसके पहले की आपको गीगा फाइबर के बारे में और जानकारी दें सबसे पहले आपको इसके बारे में बता दें।
जियो गीगा फाइबर क्या है
रिलायंस जियो ने पिछले साल की बैठक में ब्रॉबैण्ड सेवा गीगा फाइबर से पर्दा उठाया था। तब से कंपनी कई जगह इसे प्रीव्यू के तौर पर चला रही है। बताया जा रहा है कि जियो गीगा फाइबर कम कीमत पर ब्रॉडबैण्ड सर्विस देगी जिसमें गीगा टीवी और प्रीमियम एप्स जैसी सेवाओं का भी लाभ उठाया जा सकेगा। यानी कि जियो गीगा फाइबर जियो की ब्रॉडबैण्ड सर्विस है जिसे इस साल तक पूरे देश में लॉन्च कर दिया जाएगा।
5 सितंबर को लॉन्च होगा जियो गीगा फाइबर
मुकेश अंबानी ने बताया कि जियो गीगा फाइबर की सेवा 5 सितंबर 2019 से शुरू की जाएगी। 5 सितंबर की तारीख इसलिए विशेष है क्योंकि इसी दिन मुकेश अंबानी ने जियो की लॉन्चिंग की थी। जियो की तीसरी सालगिरह पर कंपनी गीगा फाइबर लॉन्च करने की तैयारी में है।
जल्दी आएं जल्दी पाएं
यदि आप गीगाफाइबर की सेवा लेना चाहते हैं तो सबसे पहले आपको कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट पर जाकर रजिस्टर करना होगा। आपको अपने घर या कार्यालय का पता, ईमेल आईडी और फोन नंबर मुहैया करना होगा। आपका फ़ोन नंबर एक OTP होगा। इसके माध्यम से पंजीकरण वैरिफिकेशन होने के बाद ही आप इसकी सर्विस ले पाएंगे। तो इससे पहले कि रजिस्ट्रेशन कराने वालों की भीड़ बढ़ जाए आप अभी ही यह काम कर लीजिए।
जियो गीगा फाइबर के प्लान
आपको बता दें कि रिलायंस गीगा फाइबर में 100mbps से 1gps की स्पीड मिलेगी। तो वहीं जियो प्रीमियम के ग्राहक रिलीज पर फिल्म देखेंगे। इस योजना के लिए 700 रुपए से लेकर 10,000 रुपए तक देना पड़ेगा। साथ ही अनलिमिटेड इंटरनेशनल कॉलिंग पैक 500 रुपए में उपलब्ध होगा। इसके अलावा जियो फाइबर का सालाना पैक लेने पर एचडी टीवी मिलेगी।
जियो लैण्डलाइन की सुविधा
गीगा फाइबर के पैकेज के साथ जियो लैंडलाइन की सेवा भी दे रही है। इसके माध्यम से किसी भी भारतीय ऑपरेटर को मुफ्त वीडियोकॉल कर सकते हैं। इससे ISD कॉल इंडस्ट्री के रेट के मुकाबले 80-90 प्रतिशत कम रह सकती है। जियो गीगा फाइबर से यूएस और कनाडा के लिए 500 रुपए का प्लान रहेगा। यानी 500 रुपए की सेवा लें और महीने भर अनलिमिटेड कॉल करें। तो वहीं MSme के लिए जियो गीगाफाइबर का प्लान 1500 रुपए का है।
जियो गीगा फाइबर इंटरनेट स्पीड
जियो गीगाफाइबर एक हाईस्पीड इंटरनेट सेवा है जिसके तहत 1 Gbps तक की डाउनलोड स्पीड और 100 एमबीपीएस तक की अपलोड स्पीड मिलेगी। इसके साथ एक गीगा फाइबर सेट टॉप बॉक्स भी मिलेगा। यह एक फाइबर टू होम सर्विस है। इसके आने के बाद प्राइमरी सुविधा देने वाली कंपनियों को कड़ी चुनौती मिलेगी।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
