नई दिल्ली। बकरा ईद के चलते देश के शेयर बाजार और फॉरेक्स मार्केट में आज अवकाश है। ऐसे में आज मुम्बई शेयर बाजार और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज में कोई कारोबार नहीं होगा। वहीं कमोडिटी मार्केट में भी अवकाश होने के चलते मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (एमसीएक्स) में भी आज कोई कारोबार नहीं होगा। विदेशी मुद्रा बाजार भी बकरा ईद के चलते आज बंद है। इसके अलावा सराफा बाजारों में भी आज अवकाश रहेगा। अब इन सभी बाजारों में कल यानी 13 अगस्त को कारोबार होगा।
वहीं शेयर बाजार पिछले ट्रेडिंग डे यानी शुक्रवार को सेंसेक्स करीब 255 अंक की तेजी के साथ 37581.91 के स्तर पर बंद हुआ था। वहीं निफ्टी करीब 77 अंक की तेजी के साथ 11109.70 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। शेयर बाजार में इस तेजी का कारण सरकार की तरफ से एफपीआई को सुपर रिच टैक्स से छूट देने के संकेत को माना जा रहा है। वित्तीय बाजार के जानकारों की राय है कि यह रैली अभी कुछ दिन और चल सकती है।

पिछले ट्रेडिंग डे में निफ्टी के टॉप गेनर
-इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर करीब 65 रुपये की तेजी के साथ 509.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-आयशर मोटर्स का शेयर करीब 798 रुपये की तेजी के साथ 17,610.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-मारुति सुजुकी का शेयर करीब 190 रुपये की तेजी के साथ 6,091.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 204 रुपये की तेजी के साथ 7,494.70 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-टाइटन कंपनी का शेयर करीब 27 रुपये की तेजी के साथ 1,067.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : बीएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
पिछले ट्रेडिंग डे में निफ्टी के टॉप लूजर
-यस बैंक का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 82.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-सिपला का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 485.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-टेक महिन्द्रा का शेयर करीब 15 रुपये की गिरावट के साथ 665.40 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-हिंडाल्को का शेयर करीब 4 रुपये की गिरावट के साथ 177.30 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-कोल इंडिया का शेयर करीब 5 रुपये की गिरावट के साथ 207.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : एनएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
यह भी पढ़ें : नौकरी मिलने के पहले बेटा हो जाएगा करोड़पति, ऐसे करें प्लान
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
