दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल ने केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कंपनी के नेटवर्क पर ग्राहकों को मुफ्त असीमित कॉल सुविधा उपलब्ध कराने की पेशकश की है।
दूरसंचार क्षेत्र की कंपनी बीएसएनएल ने केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र के बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में कंपनी के नेटवर्क पर ग्राहकों को मुफ्त असीमित कॉल सुविधा उपलब्ध कराने की पेशकश की है। कंपनी ने इन क्षेत्रों में एसएमएस और एक जीबी की मुफ्त डाटा सर्विस की भी पेशकश की है। बीएसएनएल राहत बचाव कार्य के तौर पर पहली बार ऐसा काम नहीं कर रहा है इससे पहले भी कंपनी उपकार के कई कदम उठा चुकी है। आपको बता दें कि बीएसएनएल के अलावा भी देश की अन्य बड़ी टेलीकॉम कंपनियों ने भी आश्रित लोगों के लिए ऐसे ही कुछ कदम उठाए हैं जो आगे आपको बता रहे हैं।

बीएसएनएल ने अपना एक बयान जारी करते हुए कहा है, 'केरल, कर्नाटक और महाराष्ट्र में बाढ़ की अप्रत्याशित स्थिति को देखते हुए उसने बीएसएनएल मोबाइल से बीएसएनएल मोबाइल पर निशुल्क कॉल और बीएसएनएल मोबाइल से अन्य सेवा प्रदाताओं के नंबर पर 20 मिनट की निशुल्क कॉलिंग देने का निर्णय लिया है।
आपको बता दें कि सर्विस कर्नाटक के कोडागु, उत्तर कन्नड़, बेलगावी जिलों और चिकमंगलुरु और हासन के कुछ क्षेत्रों, केरल के वायनाड और मलपुरम जिलों और महाराष्ट्र के सात्विक और कोल्हापुर जिलों के बीएसएनएल ग्राहकों को उपलब्ध होंगे। तो वहीं निजी क्षेत्र की एयरटेल और वोडाफोन आइडिया ने केवल केरल में राहत की पेशकश की है। इन क्षेत्रों में एयरटेल मोबाइल के ग्राहकों को मुफ्त टॉकटाइम और एसएमएस के साथ डेटा सुविधाएं मिलेंगी। इसके अलावा एयरटेल ने प्रीपेड ग्राहकों की सेवाओं की वैधता को बढ़ा दिया है।
बता दें कि एयरटेल ने पोस्टपेड ग्राहकों के बिल भुगतान की तारीख को बढ़ाकर 16 अगस्त कर दिया गया है। एयरटेल ने लापता लोगों का पता लगाने के लिए विशेष टोलफ्री नंबर 1948 की शुरुआत भी की है। वोडाफोन आइडिया ने भी बिल भुगतान की आखिरी तारीख बढ़ा दी है। कंपनी अपने प्रीपेड ग्राहकों को दस रुपये तक का टॉक टाइम क्रेडिट उपलब्ध करा रही है। इसके लिए ग्राहकों को वोडाफोन और आइडिया नेटवर्क पर एक विशेष नंबर डायल करना होगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
