ऑटो इंडस्ट्री में भारी गिरावट के बाद अब टीवी इंडस्ट्री में गिरावट दर्ज की गई है।
ऑटो इंडस्ट्री में भारी गिरावट के बाद अब टीवी इंडस्ट्री में गिरावट दर्ज की गई है। जिसके चलते टीवी मैन्युफैक्चरर्स ने सरकार से जीएसटी में कटौती और ओपन टीवी सेल पैनल से इंपोर्ट ड्यूटी हटाने की मांग की है, जिससे टीवी की बिक्री को बढ़ावा मिल सके। आपको बता दें कि आईसीसी क्रिकेट वर्ल्ड कप 2019 के बाद से टीवी पैनल सेल की बिक्री में तेज गिरावट दर्ज की गई है।

तो वहीं टीवी मैन्युफैक्चरर्स ने कम डिमांड मिलने की वजह से टीवी की बिक्री में गिरावट की बात कही है। साथ ही अन्य होम अप्लायंस प्रोडक्ट जैसे वॉशिंग मशीन और रेफ्रिजरेटर की ग्रोथ में भी जुलाई महीने में गिरावट दर्ज की गई है। कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स एंड अप्लायन्सेज मैन्युफैक्चरर्स एसोसिएशन (सीईएएमए) के अध्यक्ष कमल नंदी ने कहा है कि कुल जमा जुलाई महीने में इंडस्ट्री की ग्रोथ दर्ज नहीं की गई है।
इस बारे में नंदी ने कहा कि उद्योग एक निगेटिव दौर से गुजरे, उससे पहले सरकार को कुछ छूट देकर उद्योग की हालत दुरुस्त करनी चाहिए। तो वहीं पैनासोनिक इंडिया के सीईओ मनीश शर्मा ने सरकार से होम एप्लायंस पर इंपोर्ट ड्यूटी में कटौती और ओपन सेल पर जीरो ड्यूटी लगाने की मांग की।
जहां तक ऑटो इंडस्ट्री में गिरावट की बात है तो उसके पीछे का कारण उधार देने वाली कंपनियां, जीएसटी की मार, नए इंजन का इंतजार, ग्रामीणों की आमदनी में कमी और सरकार की चाहत सबसे बड़ी वजह मानी जा रही है। सरकार की चाहत से मतलब ऑटो सेक्टर के दिग्गजों और विशेषज्ञों का मानना है कि इस वक्त सरकार को सेक्टर में फंडिंग बढ़ाने की जरूरत है। बाजार में मृत फ्लो बढ़ाने से औटो सेक्टर में आया स्लोडाउन हो सकता है।
ऑटो इंडस्ट्री और टीवी इंडस्ट्री में इतनी गिरावट एक चिंता का विषय है क्योंकि इससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर उंगली उठती है। एक ओर भारत की अर्थव्यवस्था दुनिया की इकोनॉमी में प्रमुख स्थान रखती है तो वहीं दूसरी ओर इतने बड़े क्षेत्रों में इतनी ज्यादा गिरावट अर्थशास्त्रियों को सोचने पर मजबूर करती है। ऐसे में सरकार को इस बारे में गहराई से सोचने की जरुरत है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
