भारतीय रेलवे, रेल यात्रियों के लिए एक बार फिर नई सुविधा लेकर आ गया है। जैसा कि आप जानते हैं कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र में ज्यादा बारिश से हालात काफी खराब हो गए हैं।
भारतीय रेलवे, रेल यात्रियों के लिए एक बार फिर नई सुविधा लेकर आ गया है। जैसा कि आप जानते हैं कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र में ज्यादा बारिश से हालात काफी खराब हो गए हैं। कई स्थानों पर बाढ़ के हालात हैं। यहां रहने वाले लोगों को राहत पहुंचाने के लिए देश भर से राहत का सामान भेजा जा रहा है। रेलवे ने हालात को देखते हुए यह आदेश जारी किया है कि कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र भेजी जाने वाली राहत सामग्री पर कोई किराया नहीं लिया जाएगा।

राहत का सामान भेजन के लिए दी जा रही सेवा
अगर कोई सरकारी संस्था कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र में लोगों को राहत का सामान भेजना चाहती है तो रेलवे की माल गाड़ी, पार्सल वैन और विशेष ट्रेनों में सामान बुक करा कर भेज सकती है। अगर कोई केंद्रीय संस्था राहत का सामान भेजना चाहती है तो उसे रेलवे के डिवीजन रेल प्रबंधक से सामान मुफ्त भेजने के लिए परमीशन लेनी होगी। कर्नाटक, केरल और महाराष्ट्र के किसी भी रेलवे स्टेशन के लिए ये सामान बुक किए जा सकते हैं।
इस तरह भेजें राहत का सामान
भारतीय रेलवे की ओर से जारी आदेशों में कहा गया है कि संस्थानों को राहत का सामान जिस स्टेशन पर सामान भेजा जा रहा है वहां के डीएम या डिप्टी कमिश्नर के नाम भेजना होगा। साथ ही रेलवे के कर्मचारियों से कहा गया है कि राहत के सामान के तौर पर मुफ्त भेजे जाने वाले सामान का पूरा हिसाब रखें।
राहत का सामान भेजने की भी है आखिरी तारीख
रेलवे ने मुफ्त में सामान भेजने की ये व्यवस्था 31 अगस्त तक के लिए की है। साथ ही रेलवे की ओर से कहा गया है कि हालात को देखते हुए इस समय को बढ़ाया या घटाया जा सकता है।
आपको बता दें कि भारतीय रेलवे की ओर से हमेशा कुछ न कुछ राहत कार्य किया जाता रहता है चाहे फिर वो अवेयरनेस प्रोग्राम हो या पर्यावरण सुधार का काम हो।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
