हर माता-पिता अपने पुत्र की तरह अपनी बेटियों को भी शिक्षित करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। इसका रिजल्ट यह निकला है कि देश में पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं के शिक्षित होने की दर में इजाफा हुआ है।
हर माता-पिता अपने पुत्र की तरह अपनी बेटियों को भी शिक्षित करने का पूरा प्रयास कर रहे हैं। इसका रिजल्ट यह निकला है कि देश में पिछले कुछ वर्षों में महिलाओं के शिक्षित होने की दर में इजाफा हुआ है। हालांकि नौकरी पाने के मामले में महिलाएं अभी भी बहुत पीछे हैं। नेशनल सैंपल डेवलपर आर्गेनाइजेशन (NSSO) के सर्वे की रिपोर्ट के अनुसार तकनीकी प्रशिक्षण पाने के बाद रोजगार पाने में महिलाएं पुरुषों की तुलना में काफी पीछे हैं।

प्राप्त आंकड़ों के अनुसार कुल तकनीकी प्रशिक्षण पाने वालों में लगभग 70 प्रतिशत युवक और 38 प्रतिशत युवतियों को ही रोजगार मिल पाता है। तो वहीं बाकी महिलाओं को रोजगार नहीं मिल पाता है। एनएसएसओ ने सर्वेक्षण के दौरान तकनीकी और व्यावसायिक शिक्षा में प्रशिक्षण लेने वाले 21 अलग-अलग क्षेत्रों के आंकड़े सूचीबद्ध किए। इस सर्वे में 15 से 59 साल की उम्र के लोगों को शामिल किया गया है।
साथ ही देश में तकनीकी शिक्षा हासिल करने वाले लोगों का प्रतिशत 3 से कम है। वहीं 15 से 29 साल के 2.8 प्रतिशत लोग केवल तकनीकी व्यावसायिक शिक्षा कर पाते हैं। इसमें से ग्रामीण बेरोजगारी दर 17.4 प्रतिशत है। इसके अलावा शहरी बेरोजगारी दर 18.7 प्रतिशत है। वहीं महिलाओं में बेरोजगारी दर पुरुषों के मुकाबले ज्यादा है। 13.6 प्रतिशत ग्रामीण महिलाएं बेरोजगार बनी हुई हैं, जबकि 27.2 प्रतिशत शहरी युवतियां बेरोजगार बनी हुई हैं।
इस सर्वे से यह प्रतीत होता है कि कैसे भी करके महिलाओं को उनके अभिभावक पढ़ाने के लिए तो तैयार हो जाते हैं लेकिन बाद में जॉब करने की परमिशन नहीं देते हैं। तो वहीं कुछ लड़़कियों को शादी के बाद जॉब करने की इजाजत नहीं मिलती है। तो अब वक्त है कि जिस तरह महिलाओं को शिक्षित किया जा रहा है ठीक उसी तरह उन्हें नौकरी भी करने की इजााजत मिले। ताकि सचमुच में वो पुरुषों को टक्कर दे सकें।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
