एनटीपीसी को पहली तिमाही में लाभ हुआ। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी का कंसॉलिडेटेड शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 5.63 फीसदी बढ़ा है।
नई दिल्ली: एनटीपीसी को पहली तिमाही में लाभ हुआ। देश की सबसे बड़ी बिजली उत्पादक कंपनी एनटीपीसी का कंसॉलिडेटेड शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में 5.63 फीसदी बढ़ा है। बता दें कि अप्रैल-जून तिमाही में समूह को 2,840.28 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ। कंपनी ने शनिवार को बीएसई को भेजी सूचना में कहा कि एक साल पहले की समान तिमाही में समूह को 2,688.96 करोड़ रुपए का शुद्ध लाभ हुआ था।

एनटीपीसी समूह की कुल आय 24,148.50 करोड़ रु
वहीं कंपनी की कुल आय कंसॉलिडेटेड आधार पर 8.79 फीसद बढ़ी। आलोच्य तिमाही में समूह की कुल आय 26,272.24 करोड़ रुपए रही। एक साल पहले की समान तिमाही में एनटीपीसी समूह की कुल आय 24,148.50 करोड़ रुपए थी।स्टैंडअलोन आधार पर कंपनी का शुद्ध लाभ 0.56 फीसद बढ़ा। हालांकि चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में कंपनी का स्टैंडअलोन शुद्ध लाभ 2,602.79 करोड़ रुपए रहा। यह एक साल पहले की समान तिमाही में 2,588.14 करोड़ रुपए था।
पीएलएफ का राष्ट्रीय औसत 62.83 फीसदी
वहीं एनटीपीसी कोल स्टेशनों का प्लांट लोड फैक्टर (पीएलएफ) आलोच्य तिमाही में 73.91 फीसदी रहा, जबकि पीएलएफ का राष्ट्रीय औसत 62.83 फीसदी है। बता दें कि कंपनी ने कहा की जून तिमाही में समूह का कुल बिजली उत्पादन 76.63 अरब यूनिट रहा, जो एक साल पहले की पहली तिमाही में 76.92 यूनिट था। समूह की स्थापित उत्पादन क्षमता 55,786 मेगावाट है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
