सरकार ने इस बार आम बजट में किसानों के हित के लिए एक पेंशन योजना की घोषणा की थी। इस योजना का नाम था प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन का काम शुरु कर दिया गया है।
सरकार ने इस बार आम बजट में किसानों के हित के लिए एक पेंशन योजना की घोषणा की थी। इस योजना का नाम था प्रधानमंत्री किसान मान-धन योजना, जिसके लिए रजिस्ट्रेशन का काम शुरु कर दिया गया है। इस योजना में किसानों को 60 वर्ष की आयु पूरी करने पर 3,000 रुपये महीने की पेंशन मिलेगी। किसान की मृत्यु होने पर उसकी पत्नी को 1,500 रुपये की मासिक पेंशन मिलेगी। केंद्रीय कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर ने योजना की शुरुआत करते हुए कहा, आज पीएम-केएमवाय पंजीकरण की प्रक्रिया देश भर में शुरू हो गई है। शुक्रवार दोपहर तक 418 किसानों ने पंजीकरण भी करा लिया था। उन्होंने ने कहा कि मैं अधिक से अधिक किसानों को इस योजना में शामिल होने का अनुरोध करता हूं।
उन्होंने कहा कि यह योजना जम्मू-कश्मीर और लद्दाख सहित पूरे देश में लागू की जाएगी। तो आइए आपको इस योजना से जुड़ी और जानकारी प्रदान करते हैं।
बेहतर आय सुनिश्चित करने के लिए है पीएम-केएमवाई
नरेंद्र सिंह तोमर ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से समय मिलने के बाद इस योजना की शुरुआत की जाएगी। उन्होंने कहा कि कड़ी मेहनत करने के बावजूद किसान को पर्याप्त कमाई नहीं मिलती है। इसलिए सामाजिक सुरक्षा सुनिश्चित करना महत्वपूर्ण है। हमने बेहतर आय सुनिश्चित करने के लिए कई उपाय किए हैं और पीएम-केएमवाई इस दिशा में एक और कोशिश है। उन्होंने आगे कहा कि सरकार 5 साल में किसानों की आमदनी दोगुना करने का लक्ष्य लेकर चल रही है।
प्रमुख योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने का कार्य
तोमर ने कहा कि केंद्र सरकार राज्यों के साथ लगातार संपर्क में है और सभी प्रमुख योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के प्रयास कर रही है। उन्होंने यह भी कहा कि केंद्र सरकार राज्यों के साथ लगातार संपर्क में है और सभी प्रमुख योजनाओं को किसानों तक पहुंचाने के प्रयास कर रही है।
2 हेक्टेयर तक खेती वाली जमीन होना आवश्यक
उन्होंने बताया कि जिस किसान के पास 2 हेक्टेयर तक खेती वाली जमीन होगी, वे इस योजना के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि 18 से 40 वर्ष की आयु वाले किसानों के लिए यह एक स्वैच्छिक और योगदान आधारित पेंशन योजना है। इस योजना को छोटे किसानों के लिए बनाया गया है और इसलिए इसमें जमीन की सीमा है।
पीएम-केएमवाई का पंजीकरण-कॉमन सर्विस सेंटर (सीएससी) के जरिए किया जा रहा है। इसके लिए किसानों को कोई फीस नहीं देनी होगी। सीएससी प्रत्येक नामांकन के लिए 30 रुपये का शुल्क लेगा, जिसका बोझ सरकार वहन करेगी।
एलआईसी चलाएगी इस स्कीम को
इस योजना के तहत पेंशन स्कीम में योगदान किसान देंगे, उतना ही योगदान सरकार की ओर से किया जाएगा। किसानों को योजना में शामिल समय की उम्र के आधार पर 55 से 200 रुपये हर महीने देने होंगे। 18 साल की उम्र वाले किसान को 55 रुपये और 40 साल की उम्र वाले किसान को योजना में शामिल होने के लिए हर महीने 200 रुपये देने होंगे। योजना के तहत पति और पत्नी चाहते हैं तो अलग अलग अपने खाते खुलवा सकते हैं। सरकार की ओर से इस स्कीम को चलाने का काम एलआईसी करेगा।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
