शुक्रवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को घबराहट और कमजोरी की शिकायत के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था।
शुक्रवार को पूर्व वित्त मंत्री अरुण जेटली को घबराहट और कमजोरी की शिकायत के बाद अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। जिससे उनकी हालात पूछने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह, लोकसभा अध्यक्ष ओम बिड़ला और बीजेपी के अन्य नेता उनसे मिलने पहुंचे। तो वहीं आज सुबह-सुबह जेटली से मुलाकात करने उपराष्ट्रपति वैंकेया नायडू एम्स पहुंचे।

उपराष्ट्रपति ने एम्स के डॉक्टरों से जेटली की सेहत के बारे में जानकारी ली। जेटली इस समय गहन चिकित्सा केंद्र में भर्ती हैं। डॉ उन पर लगातार निगरानी बनाए रखे हुए हैं। एम्स आज अरुण जेटली का स्वास्थ्य बुलेटिन भी जारी कर सकता है। अरुण जेटली का इलाज कर रहे डॉक्टरों ने उपराष्ट्रपति को बताया कि जेटली पर इलाज का असर हुआ है और उनकी हालत स्थिर है। बता दें कि उपराष्ट्रपति ने एम्स में मौजूद अरुण जेटली के परिवारवालों से भी मुलाकात की।
अस्पताल के सीनियर डॉ के अनुसार जेटली शुक्रवार को रुटीन जांच के लिए शुक्रवार रात 10 बजे एम्स के ह्रदय रोग विभाग में आए थे। प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें एडमिट होने की सलाह दी। अब एंडोक्रिनोलॉजिस्ट, नेफ्रोलॉजिस्ट और कार्ड सियोलॉजिस्ट की एक टीम उनके सेहत पर नजर रखी है। जेटली के परिवार के सदस्य एम्स के कार्डियोथोरेसिस और न्यूरोसाइंसेस सेंटर के वीआईपी कक्ष में मौजूद हैं, और उनके सेहत का पल-पल अपडेट ले रहे हैं।
आपको बता दें कि अरुण जेटली पिछले कुछ महीनों से बीमार चल रहे हैं। उन्हें सॉफ्ट टिशू कैंसर नाम की बीमारी है। किडनी संबंधी इस बीमारी के बाद पिछले साल मई में अरुण जेटली का किडनी ट्रांसप्लांट हुआ था। किडनी की बीमारी के साथ ही कैंसर होने से उनकी हालत खराब हो गई है। सॉफ्ट टिशू कैंसर के इलाज के लिए वे इसी साल जनवरी में अमेरिका भी गए थे।
जेटली पिछली मोदी सरकार में वित्त मंत्री थे, वे कुछ दिनों तक रक्षा मंत्री भी रहे थे, लेकिन इस बार सेहत संबंधी दिक्कतों की वजह से वह सरकार में शामिल नहीं थे। उन्होंने खुद पत्र लिखकर कहा था कि सेहत समस्या की वजह से वह किसी भी तरह की जिम्मेदारी नहीं लेना चाहते हैं।
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
