एयरलाइन स्पाइसजेट को जून में समाप्त तिमाही में 261.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है।
नई दिल्ली: एयरलाइन स्पाइसजेट को जून में समाप्त तिमाही में 261.7 करोड़ रुपये का शुद्ध लाभ हुआ है। वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही एविएशन कंपनी स्पाइसजेट के लिए शानदार रही है। इस दौरान कंपनी न सिर्फ घाटे से मुनाफे में आ गई। बल्कि मुनाफा कमाने के मामले में यह सबसे अच्छी तिमाही रही है। जी हां स्पाइसजेट को अप्रैल से जून के दौरान 262.9 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि वित्त वर्ष 2019 की पहली तिमाही में कंपनी को 35.6 करो़ड़ रुपये का घाटा हुआ था।

वहीं वित्त वर्ष 2020 की पहली तिमाही में स्पाइसजेट की आय 35.2 फीसदी बढ़कर 3,002.8 करोड़ रुपये हो गई है। जबकि एक साल पहले की समान तिमाही में कंपनी की आय 2,220.4 करोड़ रुपये रही थी। वहीं सालाना आधार पर जून तिमाही में स्पाइसजेट का एबिटडा 81.3 करोड़ रुपये से बढ़कर 620.8 करोड़ रुपये रहा है। वहीं, एबिटडा मार्जिन 3.7 फीसदी से बढ़कर 20.7 फीसदी रहा।
वहीं पहली तिमाही में एयरलाइंस की कैपेसिटी (सीट किलोमीटर के टर्म में) 31 फीसदी बढ़ गई है। जबकि पैसेंजर फी 11 फीसदी बढ़ी है। डोमेस्टिक लोड फैक्टर 93.8 फीसदी रहा जो सबसे ज्यादा है। जबकि जून तिमाही में कंपनी ने 32 एयरक्रॉफ्ट शामिल किए और 30 जून तक कंपनी के बेड़े में कुल 107 हो गए। 51 डेली UDAN फ्लाइट्स के साथ स्पाइसजेट देश का बिगेस्ट रीजनल प्लेयर है। जून तिमाही में कंपनी ने 18 UDAN फ्लाइट्स लांच किए।
हालांकि स्पाइसजेट के चेयरमैन अजय सिंह के अनुसार जून तिमाही में कंपनी का प्रदर्शन बेहद शानदार रहा है। हमने अपने फ्लीट में 32 नए एयरक्रॉफ्ट शामिल किए। सेक्टर में दबाव के बाद भी हमने अपनी आपरेशनल कैपेबिलिटी का प्रदर्शन किया। कंपनी का प्रदर्शन हमारे लिए बहुत खास है।
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
