महिंद्रा एंड महिंद्रा ने उत्पादन में कटौती करने की घोषणा की है। कंपनी मौजूदा जुलाई-सितंबर तिमाही में अपने सभी प्लांट में उत्पादन 8-14 दिनों तक बंद रखेगी।
नई दिल्ली: महिंद्रा एंड महिंद्रा ने उत्पादन में कटौती करने की घोषणा की है। कंपनी मौजूदा जुलाई-सितंबर तिमाही में अपने सभी प्लांट में उत्पादन 8-14 दिनों तक बंद रखेगी। इस बात से भी अवगत करा दें कि हाल ही में सबसे बड़ी यात्री वाहन कंपनी मारुति सुजुकी ने भी उत्पादन में कटौती करने की घोषणा की थी। जानकारी दें कि ऑटोमोबाइल मार्केट में घटती डिमांड को देखते हुए कंपनी ने यह फैसला किया है। इस बात की जानकारी आज रेगुलेटरी फाइलिंग में दी गयी है। वहीं बयान में कंपनी ने कहा है कि बाजार की जरूरतों के मुताबिक अभी पर्याप्त स्टॉक है। इसलिए उत्पादन में कटौती का सप्लाई पर कोई असर नहीं होगा। महिंद्रा एंड महिंद्रा ने उत्पादन में कटौती का फैसला ऐसे समय किया है। जब ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री ऐतिहासिक सुस्ती से जूझ रही है। नई कारों पर बंपर डिस्काउंट, जल्दी करें कहीं मौका छूट ना जाए ये भी पढ़ें

चार महीनों में सिर्फ 1,61,604 गाड़ियां बिकीं
वहीं वित्त वर्ष 2019-20 में अप्रैल से जुलाई तक महिंद्रा एंड महिंद्रा की घरेलू बाजार में बिक्री 8 फीसदी गिर गई। इन चार महीनों में इसकी सिर्फ 1,61,604 गाड़ियां बिकीं, जबकि पिछले साल के इन्हीं चार महीनों में इसने 1,75,328 गाड़ियां बेची थीं। निर्यात को शामिल करने के बाद कुल बिक्री में भी 8 फीसदी गिरावट दर्ज की गई है। यह 1,87,299 से घटकर 1,71,831 रह गई है। हालांकि जुलाई में घरेलू बिक्री 17 फीसदी घटकर 37,474 यूनिट की रह गई। जुलाई 2018 में महिंद्रा एंड महिंद्रा ने 44,605 गाड़ियां बेची थीं।
वाहनों पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने की मांग
बता दें ऑटोमोबाइल कंपनियों के संगठन सियाम ने शुक्रवार को जारी एक बयान में कहा कि इंडस्ट्री एक सुर से वाहनों पर जीएसटी 28 फीसदी से घटाकर 18 फीसदी करने की मांग करती है। इतना ही नहीं मांग करने वाले में टू-व्हीलर बनाने वाली कंपनियां भी शामिल हैं। इन बातों का भी अंदेशा किया जा रहा था कि जीएसटी में कटौती को लेकर ऑटोमोबाइल कंपनियों में मतभेद हैं। इसी के बाद सियाम ने यह बयान जारी किया है। अभी ऑटोमोबाइल पर 28 फीसदी जीएसटी के अलावा एक से 22 फीसदी तक सेस भी लगता है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications