लगातार दो दिनों की तेजी के बाद आज सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है।
नई दिल्ली: लगातार दो दिनों की तेजी के बाद आज सोने की कीमत में गिरावट देखने को मिली है। जी हां ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, सोने के भाव गुरुवार को सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंचने के बाद आज शुक्रवार को 140 रुपये गिर गये हैं। इसके बावजूद राष्ट्रीय राजधानी में सोने का भाव 38,000 से ऊपर 38,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर बना हुआ है। कारोबारियों के अनुसार ज्वैलर्स की लिवाली मंदी पड़ने से भाव में यह कमी आई है। वहीं, चांदी में आज 290 रुपये की कमी आई और इसके भाव 44,010 रुपये प्रति किलोग्राम हो गए। जबकि कल गुरुवार को सोने में 550 रुपये की तेजी आई, जिससे इसका भाव 38,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। वहीं चांदी में भी 630 रुपये की तेजी आई जिससे इसके भाव 44,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।

हालांकि कारोबारियों के अनुसार औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों द्वारा लिवाली में गिरावट आने से चांदी के भाव में यह कमी आई है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज सोना न्यूयॉर्क में बढ़त के साथ 1,504 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं, चांदी भी तेजी के साथ 17.12 डॉलर प्रति औंस पर आ गई।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 140 रुपये की गिरावट के साथ 38,330 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 140 रुपये की ही गिरावट के साथ 38,160 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत आज 28,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर स्थिर रही।
वहीं अगर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव में आज शुक्रवार को 290 रुपये की गिरावट दिखाई दी, जिससे इसका भाव 44,010 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 665 रुपये की गिरावट आई, जिससे इसका भाव 43,065 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 1,000 रुपये बढ़कर 88,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत भी 1,000 रुपये बढ़कर 89,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गई।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
सर्राफा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं की कीमत
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 38,330 रुपए
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 38,160 रुपए
चांदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 44,010 रुपए
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 43,065 रुपए
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 88,000 रुपए
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 89,000 रुपए
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 28,500 रुपए
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
