सोने में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली, वहीं चांदी में भी उछाल उछाल आया था।
नई दिल्ली: सोने में लगातार तेजी देखने को मिल रही है। बुधवार को सोने की कीमत में तेजी देखने को मिली, वहीं चांदी में भी उछाल उछाल आया था। आज गुरुवार की बात करें तो सोना फिर सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया है। ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज सोने का भाव 38,000 पार चला गया है। सोने में आज 550 रुपये की तेजी आई, जिससे इसका भाव 38,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया है। सोने के साथ ही चांदी में भी जबरदस्त उछाल देखने को मिल रहा है। चांदी में आज 630 रुपये की तेजी आई जिससे इसके भाव 44,300 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गए।

वैश्विक स्तर पर सोने की कीमत
बता दें कि कारोबारियों के अनुसार, घरेलू आर्थिक परिस्थितियों और यूएस-चाइना ट्रेड वार को देखते हुए निवेशक एक सेफ-हैवन के तौर पर लगातार सोने में निवेश कर रहे हैं। औद्योगिक इकाइयों और सिक्का कारोबारियों की लिवाली बढ़ने से दाम में यह तेजी आई है। वैश्विक स्तर की बात करें, तो आज सोना गिरावट के साथ 1,497.40 डॉलर प्रति औंस पर रहा। वहीं चांदी 17.16 डॉलर प्रति औंस पर रही।
भारत में आज के सोने की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
हालांकि ऑल इंडिया सराफा एसोसिएशन के अनुसार, राष्ट्रीय राजधानी में आज 99.9 फीसद शुद्धता वाला सोना 550 रुपये की बढ़त के साथ 38,470 रुपये प्रति 10 ग्राम पर और 99.5 फीसद शुद्धता वाला सोना भी 550 रुपये की ही बढ़त के साथ 38,300 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। वहीं, गिन्नी सोने की कीमत में आज 700 रुपये की तेजी आई और इसके भाव 28,500 रुपये प्रति 8 ग्राम पर आ गए।
चांदी के भाव 44,300 रुपये प्रति किलोग्राम
उधर चांदी की बात करें, तो चांदी के भाव में आज गुरुवार को 630 रुपये की तेजी दिखाई दी, जिससे इसका भाव 44,300 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। वहीं, साप्ताहिक डिलिवरी वाली चांदी में 745 रुपये की तेजी आई, जिससे इसका भाव 43,730 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गया। उधर चांदी के सिक्कों की लिवाली कीमत 1,000 रुपये बढ़कर 87,000 रुपये प्रति सैकड़ा और बिकवाली कीमत भी 1,000 रुपये बढ़कर 88,000 रुपये प्रति सैकड़ा पर आ गई।
भारत में आज के चांदी की कीमत जानने के लिए यहां क्लिक करें
दिल्ली सरार्फा बाजार में आज दोनों कीमती धातुओं की कीमत
सोना स्टैंडर्ड प्रति 10 ग्राम : 38,470 रुपये
सोना बिटुर प्रति 10 ग्राम : 38,300 रुपये
चाँदी हाजिर प्रति किलोग्राम: 44,300 रुपये
चांदी वायदा प्रति किलोग्राम : 43,830 रुपये
सिक्का लिवाली प्रति सैकड़ा : 87,000 रुपये
सिक्का बिकवाली प्रति सैकड़ा : 88,000 रुपये
गिन्नी प्रति आठ ग्राम : 28,500 रुपये
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
