एसी खरीदने वालों के लिए बहुत ही अच्छी है। क्योंकि अगर कीमत ज्यादा होने की वजह से आप एसी नहीं खरीद पा रहे है। तो आपके लिए एक खुशखबरी है।
नई दिल्ली: एसी खरीदने वालों के लिए बहुत ही अच्छी है। क्योंकि अगर कीमत ज्यादा होने की वजह से आप एसी नहीं खरीद पा रहे है। तो आपके लिए एक खुशखबरी है। अब सरकारी कंपनी के सस्ते एसी की पहुंच ज्यादा लोगों तक होने जा रही है। जी हां सरकारी कंपनी एनर्जी इफिसिएन्सी सर्विसेज लिमिटेड (ईईएसएल) ने दिल्ली-एनसीआर के बाद अब 6 और शहरों में सस्ता एसी बेचने की घोषणा की है। बता दें कि ईईएसएल के मुताबिक, उसका सुपर एफिशिएंट एयर कंडिशनर अब मुंबई, बेंगलुरु, कोलकाता, हैदराबाद, चेन्नई और जयपुर में उपलब्ध है। एसी को 24 डिग्री पर चलाएं, बिजली की होगी कम खपत ये भी पढ़ें

शुरुआत में 50 हज़ार एसी की होगी सप्लाई
आपको जानकारी दें कि 1.5 टन वजन वाले स्प्लिट इनवर्टर 5 स्टार एयर कंडीशनर की कीमत 41,300 रुपये है। इसमें जीएसटी और ट्रांसपोर्टेशन कॉस्ट शामिल है। साथ ही इस पर एक साल की वारंटी भी मिल रही है। इसे वोल्टास कंपनी ने तैयार किया है। जुलाई में लॉन्च के बाद से अब तक 7,500 एसी का रजिस्ट्रेशन हो चुका है। इस प्रोग्राम के तहत वोल्टास शुरुआत में 50 हज़ार एसी सप्लाई करेगी।
ऑनलाइन एसी बुक करने की मिलेगी सुविधा
अगर आप भी सस्ता एसी खरीदने के इच्छुक हैं तो ईईएसएल के ऑनलाइन पोर्टल www.eeslmart.in पर जाकर ऑर्डर कर सकते हैं। यहां आप ऑनलाइन पेमेंट करके एसी खरीद सकते हैं। वहीं कंपनी का दावा है कि पेमेंट करने के 72 कामकाजी घंटों में एसी आपके घर में लग जाएगा। जानकारी दें कि इस एसी के ग्राहकों के लिए कुछ बैंक इएमआई का ऑप्शन भी दे रहे है। जो लोग अपने पुराने एसी को अपग्रेड करने की सोच रहे हैं उनके लिए बायबैक ऑफर भी यहां उपलब्ध है। बाज़ार में मौजूद किसी भी 3 स्टार रेटिंग के मुकाबले ये एसी 40% ज्यादा बेहतर है। साथ ही इस एसी के साथ एक्सचेंज ऑफर का भी फायदा मिलेगा। बताना चाहेंगे कि ईईएसएल की वेबसाइट पर दी गयी जानकारी के मुताबिक इस एसी से बिजली के बिल में सालाना 11,162 रुपये की बचत हो सकती है। इससे साल में 1000 किलो तक उत्सर्जन कम करने में भी मदद मिलेगी।
More From GoodReturns

27 अगस्त को सोने-चांदी के भाव में नरमी: जानें आपके शहर में क्या हैं आज के ताजा रेट?

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

सोने के दाम में आज फिर तेजी: 26 अगस्त को क्या महंगा हुआ सोना? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

ओणम शॉपिंग: आज रात खत्म हो रहे हैं ये बैंक ऑफर्स, जल्दी उठाएं फायदा

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

शुगर स्टॉक लिमिट: 4000 क्विंटल से ज्यादा चीनी रखी तो होगी कार्रवाई, जानें क्या है नया नियम

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट



Click it and Unblock the Notifications